Home Life Style फ्रिज में बन जाता है बर्फ? आसानी से पिघलाने के लिए आजमाएं ये टिप्स

फ्रिज में बन जाता है बर्फ? आसानी से पिघलाने के लिए आजमाएं ये टिप्स

0
फ्रिज में बन जाता है बर्फ? आसानी से पिघलाने के लिए आजमाएं ये टिप्स

[ad_1]

Last Updated:

Tips and tricks: बदलते समय के साथ फ्रिज का उपयोग बढ़ गया है. मगर फ्रिज के फ्रीजर में अक्सर बहुत ज्यादा बर्फ जम जाती है, और इसे साफ करने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता है. इसलिए आज हम आपको बिना डिफ्रॉस्ट कि…और पढ़ें

X

फ्रिज

फ्रिज में बर्फ

Tips and tricks: आज के समय में फ्रिज हर घर की एक आवश्यक वस्तु बन चुकी है, विशेषकर गर्मियों में इसकी जरूरत और भी बढ़ जाती है. लोग फ्रिज का इस्तेमाल पानी ठंडा करने और खाने-पीने की चीजें सुरक्षित रखने के लिए करते हैं. लेकिन इस दौरान एक आम समस्या सामने आती है, फ्रिज में बर्फ की मोटी परत जमना. इस समस्या के चलते लोगों को काफी मेहनत करनी पड़ती है. फ्रिज में मोटी बर्फ न जमें, इसके लिए एक्सपर्ट्स ने कुछ सुझाव दिए हैं, जिनके जरिए आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं.

आपको बता दें कि मोटी बर्फ जमने की समस्या खासतौर पर पुराने सिंगल डोर फ्रिज में देखने को मिलती है, जिनमें डीफ्रॉस्ट सिस्टम मैन्युअल होता है. ऐसे फ्रिजों में बर्फ जमना और ठंडक कम होना आम समस्या होती है. कई बार तो ऐसा होता है कि बर्फ की मोटी परत के कारण फ्रिज का दरवाजा भी बंद करने में कठिनाई होती है.

इसको लेकर विशेषज्ञ रमाकांत बताते हैं कि गर्मी के मौसम में घरों में फ्रिज का इस्तेमाल होना आम बात है, परंतु इसमें कई बार बर्फ की मोटी परत जमने के कारण लोगों को काफी परेशानी होती है. इससे बचाव के लिए कुछ जरूरी एहतियात बरतने के साथ ही इन टिप्स का पालन करें, तो कोई भी समस्या आपके सामने नहीं आएगी.

  • इन बातों का रखें ध्यान:
    फ्रिज का दरवाजा बार-बार खोलने से बचें: हर बार दरवाजा खोलने से गर्म हवा अंदर जाती है, जिससे नमी जमकर बर्फ बन जाती है.
    खराब सीलिंग को चेक करें: अगर फ्रिज का दरवाजा ठीक से बंद नहीं हो रहा है, तो ठंडी हवा बाहर और नमी अंदर जाती है, जिससे बर्फ ज्यादा जमती है. गास्केट (रबर की सील) को साफ रखें और जरूरत हो तो बदलवाएं.
    फूड आइटम्स को सही तरह से स्टोर करें: गर्म या भाप छोड़ने वाली चीजें सीधे फ्रिज में न रखें, ढक कर रखें ताकि नमी न फैले.
    फ्रिज को जरूरत से ज्यादा न भरें: अगर एयर फ्लो ब्लॉक होता है, तो फ्रिज ज्यादा मेहनत करता है और बर्फ ज्यादा जमती है।
    डीफ्रॉस्ट मोड का इस्तेमाल करें: अगर आपके फ्रिज में मैनुअल डीफ्रॉस्ट मोड है, तो हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें.
    थर्मोस्टेट को सही टेम्परेचर पर सेट करें: बहुत कम टेम्परेचर सेट करने से भी बर्फ ज्यादा जमती है, आमतौर पर 3-5 डिग्री सेल्सियस पर सेट करें.

इन आसान टिप्स को फॉलो करके आप फ्रिज में बार-बार जमने वाली बर्फ की समस्या से आसानी से बच सकते हैं, साथ ही साफ-सफाई के झंझट से भी राहत मिलेगी.

authorimg

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखता हूं. मुझे बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मैंने मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. डिजिटल में पांच साल से ज्या…और पढ़ें

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखता हूं. मुझे बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मैंने मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. डिजिटल में पांच साल से ज्या… और पढ़ें

homelifestyle

फ्रिज में बन जाता है बर्फ? आसानी से पिघलाने के लिए आजमाएं ये टिप्स

[ad_2]

Source link