Home Sports IPL 2025: RCB का फिट टूट सकता है चैंपियन बनने का सपना! टीम का सबसे बेहतरीन गेंदबाज देगा बड़ा झटका

IPL 2025: RCB का फिट टूट सकता है चैंपियन बनने का सपना! टीम का सबसे बेहतरीन गेंदबाज देगा बड़ा झटका

0
IPL 2025: RCB का फिट टूट सकता है चैंपियन बनने का सपना! टीम का सबसे बेहतरीन गेंदबाज देगा बड़ा झटका

[ad_1]

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का अब तक बेहतरीन प्रदर्शन रहा है. RCB की टीम इस सीजन प्लेऑफ की मजबूत दावेदार है. RCB का प्लेऑफ में जाना तय माना जा रहा है, लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आ रही, जिसे आरसीबी टीम और फैंस को बड़ा झटका लग सकता है. रिपोर्ट्स की मानें, तो तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड फिटनेस संबंधी कारणों की वजह से अब बचे हुए मैचों के लिए आरसीबी से नहीं जुड़ेंगे.

जोश हेजलवुड हो सकते हैं बाहर

IPL 2025 को भारत-पाकिस्तान के तनाव के चलते एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था, जिसके बाद विदेशी खिलाड़ी अपने देश लौट गए थे. हालांकि अब दोनों देशों के बीच सीजफायर हो चुकी है, जिसके बाद आईपीएल 2025 को एक बार फिर से शुरू किया जाएगा. इस बीच आरसीबी के लिए एक बुरी खबर आई है. दरअसल RCB का स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड कंधे में चोट के कारण आईपीएल 2025 के बचे मैचों का हिस्सा नहीं बनेंगे. बताया जा रहा है कि वो भारत नहीं लौटेंगे. यदि ऐसा होता है, तो आरसीबी के लिए ये बड़ा झटका होगा.

IPL 2025 में धमाल मचा रहे थे जोश हेजलवुड

आईपीएल 2025 में तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने दमदार प्रदर्शन किया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए हेजलवुड ने 10 मैचों में 17.28 के औसत से 18 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनकी इकॉनामी 8.44 की रही. जोश हेजववुड ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर हैं, लेकिन अब वो आईपीएल 2025 नहीं खेलते हैं तो ऑरेंज कैप से दूर रह जाएंगे.

IPL 2025 के प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर है RCB

IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है. RCB ने अब तक खेले गए 11 मैचों में से 8 में जीत हासिल की है. और 16 अंकों के साथ प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है. बता दें कि ऐसी रिपोर्ट आ रही है कि आईपीएल 2025 के बचे मैचों को 16 मई से शुरू किया जा सकता है.हालांकि कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें:  Operation Sindoor के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान DGMO राजीव घई ने की विराट कोहली की तारीफ, कही दिल छूने वाली बात

यह भी पढ़ें:  Virat Kohli: गंभीर से युवराज तक, विराट कोहली के रिटायरमेंट पर दिग्गजों ने किए पोस्ट



[ad_2]

Source link