[ad_1]
UP Board Date Sheet 2023 : यूपी बोर्ड डेटशीट 2023 जारी कर दी गई है। 16 फरवरी से यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाओं ( up board time table 2023 ) की शुरुआत हो जाएगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का टाइम टेबल ( up board time table 2023 class 12 pdf download , up board time table 2023 class 10 pdf download ) जारी किया है। सुबह की शिफ्ट की परीक्षा सुबह 8 से 11 दोपहर की शिफ्ट की परीक्षा 2 बजे से लेकर शाम 5 बजकर 15 मिनट तक होगी। कक्षा 10वीं का पहला पेपर हिंदी का होगा। वहीं, 12वीं क्लास वालों का पहला पेपर सैन्य विज्ञान का होगा। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से एक दिन बाद शुरू हो रही है, लेकिन उससे बहुत पहले समाप्त हो जाएंगी।
होली का रंग फीका नहीं होगा
होली इस बार आठ मार्च को पड़ रही है जबकि यूपी बोर्ड की सभी परीक्षाएं चार मार्च को ही समाप्त हो जाएंगी। सीबीएसई की हाईस्कूल की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च तक जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर चार अप्रैल तक चलेंगी। वहीं यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होकर तीन मार्च तक जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होकर चार मार्च तक चलेगी।
UP Board Date Sheet 2023 – यहां क्लिक कर देखें पूरी डेटशीट
प्रैक्टिकल परीक्षाएं
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं 21 जनवरी से शुरू होंगी। पहले चरण में 21 से 28 जनवरी तक आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, देवीपाटन व बस्ती मंडलों में प्रैक्टिकल होंगे। दूसरे चरण में 29 जनवरी से पांच फरवरी तक अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडलों में प्रायोगिक परीक्षाएं कराई जाएंगी।
यूपी बोर्ड पहली बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री बोर्ड परीक्षाएं भी कराएगा। प्री बोर्ड परीक्षाएं 16 से 20 जनवरी तक कराई जाएगी।
[ad_2]
Source link