Home World Prine Harry and Meghan: पत्‍नी मेगन को ‘मनहूस’ ताज महल से दूर क्‍यों रखना चाहते थे प्रिंस हैरी, क्‍या लेडी डायना की तस्‍वीर से था कोई कनेक्‍शन

Prine Harry and Meghan: पत्‍नी मेगन को ‘मनहूस’ ताज महल से दूर क्‍यों रखना चाहते थे प्रिंस हैरी, क्‍या लेडी डायना की तस्‍वीर से था कोई कनेक्‍शन

0
Prine Harry and Meghan: पत्‍नी मेगन को ‘मनहूस’ ताज महल से दूर क्‍यों रखना चाहते थे प्रिंस हैरी, क्‍या लेडी डायना की तस्‍वीर से था कोई कनेक्‍शन

[ad_1]

लंदन: प्रिंसेज डायना की ताज महल के सामने क्लिक की हुई फोटोग्राफ आज तक हर किसी को याद है। रेड कोट और पर्पल मिनी स्‍कर्ट में डायना की वह तस्‍वीर एक आइकॉनिक फोटोग्राफ बन गई थी। आज भी लोग कहते हैं कि पहली बार दुनिया दो खूबसूरत बातों की एक साथ गवाह बनी। डायना के छोटे बेटे प्रिंस हैरी की पत्‍नी मेगन भी अपनी सास की तरह उसी पोज में एक फोटोग्राफ क्लिक करवाना चाहती थीं लेकिन राजकुमार को यह बात रास नहीं आई थी। उन्‍होंने मेगन को ऐसा करने न करने की चेतावनी दी थी। मेगन साल 2017 में भारत आई थीं और उनका मकसद लड़कियों की शिक्षा के लिए काम करना था।

हैरी की वॉर्निंग पर चौंकी मेगन
प्रिंस हैरी को ड्यूक ऑफ ससेक्‍स और मेगन को डचेज ऑफ ससेक्‍स की उपाधि मिली हुई है। मेगन जिस समय भारत आईं, उस समय उनका मन था कि वह आगरा स्थित ताज महल जाकर उसके सामने डायना की तरह एक फोटोग्राफ क्लिक करवाएं। प्रिंसेज डायना साल 1992 में भारत आई थीं। हैरी नहीं चाहते थे कि सबको इस बात का अहसास हो कि मेगन डायना को कॉपी करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए उन्‍होंने उन्‍हें ऐसा न करने के लिए कहा था।
Prince Harry Spare: बड़े भाई प्रिंस विलियम के बाद भाभी केट मिडिलटन पर हैरी का बड़ा खुलासा, कहा, जबरन करना पड़ा एक काम
विलियम पहुंचे ‘डायना बेंच’

‘स्‍पेयर’ सोमवार आधी रात यूके में रिलीज हो गई है। हैरी की मानें तो वह और मेगन उनकी इस सलाह पर जमकर हंसे थे। हैरी के शब्‍दों में, ‘ताज महल के सामने फोटो मत लेना। उन्‍होंने मुझसे पूछा क्‍यों और मैंने कहा मेरी मां।’ हैरी की मानें तो मेगन ने कभी भी इस फोटोग्राफ के बारे में नहीं सुना था। जब उन्‍होंने इसके बारे में उन्‍हें यह बताया तो वह चौंक गई थीं और हैरी को उनका इस तरह से चौंकना काफी अच्‍छा लग रहा था।

साल 2016 में हैरी के बड़े भाई प्रिंस विलियम अपनी पत्‍नी केट मिडिलटन के साथ पहली बार भारत आए थे। यहां पर दोनों ताज महल पर पहुंचे। विलियम यहां पर पहुंचकर काफी इमोशनल हो गए थे। वह 24 साल बाद उसी बेंच पर बैठे जिसे ‘डायना बेंच’ के तौर पर जाना जाता है।
Meghan Merkel: ब्रिटेन का शाही महल बना रणभूमि, जानें कौन हैं दो सगे भाइयों के बीच आग लगाने वाली मेगन मर्केल
डायना के लिए मनहूस ताज महल!

प्रिंसेज डायना जब भारत आई थीं तो वह ताज महल भी गई। उनके ताज महल दौरे को ब्रिटिश मीडिया ने मनहूस करार दिया था। डायना और उनके पति किंग चार्ल्‍स के बीच रिश्‍ते काफी खराब हो चुके थे। ऐसे में जब वह चार्ल्‍स के बिना ही ताज महल पहुंच गईं तो पूरी दुनिया को पता चल गया कि उनका शादीशुदा जीवन काफी खराब हो चुका है।
Prince Harry William: कॉलर पकड़ा, चेन तोड़ी, पीटा… मेगन मर्केल पर ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और भाई हैरी के बीच हुई थी ‘जंग’, खुलासा
पीपुल्‍स मैगजीन को दिए एक इंटरव्‍यू में डायना की फोटोग्राफ क्लिक करने वाले अनवर हुसैन ने कहा था, ‘डायना यह बात बखूबी जानती थीं कि अगर वह अकेले ताज महल गईं तो फिर दुनिया क्‍या मतलब निकालेगी। इसके बावजूद वह वहां गईं। यह बात भी काफी दिलचस्‍प है कि भारत आने से पहले डायना ने चार्ल्‍स से अलग होने का फैसला कर लिया था। ताज महल से लौटने के छह महीने बाद दोनों का तलाक हो गया।

सच साबित हुईं अफवाहें

किंग चार्ल्‍स जिन्‍हें उन दिनों में प्रिंस ऑफ वेल्‍स कहा जाता था, वह शादी से पहले एक बार ताज महल आए थे। यहां पर उन्‍होंने ऐलान किया था कि ए‍क दिन वह अपनी पत्‍नी या गर्लफ्रेंड के साथ जरूर आएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और डायना बिना उनके ही ताज महल आ गईं। शाही परिवार को कवर करने वाले कई ब्रिटिश जर्नलिस्‍ट्स आज भी मानते हैं कि अगर डायना अकेले आगरा नहीं जाती और ताज महल का दीदार नहीं करतीं तो शायद उनका रिश्‍ता बच सकता था। उनके मुताबिक दोनों के रिश्‍ते को लेकर जो अफवाहें देश में चल रही थीं डायना के ताज महल दौरे ने उन पर आधिकारिक मोहर लगा दी थी।

[ad_2]

Source link