Home Life Style Onion Pakoda Recipe: दिन में लग आई है भूख तो फटाफट बनाएं प्याज के पकोड़े, मिनटों में हो जाएंगे तैयार

Onion Pakoda Recipe: दिन में लग आई है भूख तो फटाफट बनाएं प्याज के पकोड़े, मिनटों में हो जाएंगे तैयार

0
Onion Pakoda Recipe: दिन में लग आई है भूख तो फटाफट बनाएं प्याज के पकोड़े, मिनटों में हो जाएंगे तैयार

[ad_1]

हाइलाइट्स

प्याज के पकोड़े स्नैक्स के अलावा ब्रेकफास्ट में भी काफी पसंद किए जाते हैं.
किसी खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए भी बना सकते हैं प्याज के पकोड़े.

प्याज के पकोड़े रेसिपी (Onion Pakoda Recipe): प्याज के पकोड़े का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आने लगता है. ब्रेकफास्ट हो या फिर दिन का स्नैक्स हो प्याज के पकोड़े हर वक्त हिट रहते हैं. इस रेसिपी को बच्चे हों या बुजुर्ग सभी काफी चाव से खाते हैं. प्याज के पकोड़े खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं इन्हें बनाना भी उतना ही आसान होता है. प्याज के पकोड़े को आप बेहद कम वक्त में तैयार कर सकते हैं. स्वाद के मामले में इनका कोई जवाब नहीं है. आप भी अगर प्याज के पकोड़े खाना पसंद करते हैं तो इन्हें हमारी बताई रेसिपी की मदद से आसानी से तैयार कर सकते हैं.
प्याज के पकोड़े को आप शाम को चाय के साथ भी सर्व कर सकते हैं. इन्हें बनाने के लिए कुछ सिंपल स्टेप्स फॉलो करें तो ये बेहद आसानी से बन जाते हैं. आपने अगर इस रेसिपी को ट्राई नहीं किया है तो हमारी बताई विधि की मदद से इन्हें आसानी से बना सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: मीठा खाने के शौकीन हैं तो बनाएं टेस्टी रबड़ी, जो खाएगा करेगा तारीफ, जानें रेसिपी

प्याज के पकोड़े बनाने के लिए सामग्री
बेसन – 2 कप
चावल का आटा – 1/4 कप
प्याज – 4-5
हरी मिर्च – 4-5
जीरा पाउडर – 1/2 टी स्पन
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
अदरक पेस्ट – 1 टी स्पून
धनिया पत्ती – 2-3 टेबलस्पून
अजवाइन – 1/4 टी स्पून
कढ़ी पत्ते – 8-10
तेल – तलने के लिए
नमक – स्वादानुसार

प्याज के पकोड़े बनाने की विधि
प्याज के पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को लें और उन्हें छीलकर पतले लंबे स्लाइस काटें. इसके बाद इन्हें एक समान मोटाई देते हुए काटें, जिससे तलने के दौरान सुविधाजनक रहे. अब हरी मिर्च, हरा धनिया भी बारीक काटें. अब एक बड़ी मिक्सिंग बाउल लें और उसमें बेसन और चावल का आटा डालकर दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर दें. इसके बाद इस मिश्रण में हरी मिर्च, हरा धनिया, जीरा पाउडर, अदरक पेस्ट, हरी समेत अन्य सामग्रियां डालकर मिक्स करें.

अब इस मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें. जब घोल तैयार हो जाए तो प्याज और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें. अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो प्याज का घोल लें और उससे पकोड़े बनाकर तेल में डालें. अब पकोड़ों को सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें.

इसे भी पढ़ें: इंदौरी पोहे के साथ करें दिन की शुरुआत, 10 मिनट में होता है तैयार, डाइजेशन में भी है हल्का

जब पकोड़े डीप फ्राई करें तो उन्हें बीच-बीच में पलटते रहें जिससे वे दोनों ओर से गोल्डन होने के सााथ क्रिस्पी भी हो जाएं. इसके बाद पकोड़े प्लेट में उतार लें. इसी तरह सारे घोल से प्याज के पकोड़े तैयार कर लें. स्वादिष्ट अनियन पकोड़ा बनकर तैयार हो चुका है. इन्हें हरी चटनी और टमाटर सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

[ad_2]

Source link