Home Life Style Willong Khullen: जहां पत्थर भी सुनाते हैं कहानियां, जानिए भारत के इस अद्भुत गांव के बारे में

Willong Khullen: जहां पत्थर भी सुनाते हैं कहानियां, जानिए भारत के इस अद्भुत गांव के बारे में

0
Willong Khullen: जहां पत्थर भी सुनाते हैं कहानियां, जानिए भारत के इस अद्भुत गांव के बारे में

[ad_1]

Last Updated:

Willong Khullen:विलोंग खुल्लेन समर वेकेशन के लिए एक ऑफबीट लेकिन बेहद आकर्षक डेस्टिनेशन है. अगर आप भीड़भाड़ से दूर रहकर कुछ रहस्यमयी और ऐतिहासिक अनुभव को फील करना चाहते हैं, तो इस बार छुट्टियों में मणिपुर के इस …और पढ़ें

Willong Khullen: जहां पत्थर सुनाते हैं इतिहास की कहानियां, स्‍पेशल है ये गांव

विलोंग खुल्लेन गांव में सैकड़ों की संख्या में अलग-अलग आकारों के पत्थर खड़े हैं, जिनमें से कुछ की ऊंचाई 20 फीट तक है.

हाइलाइट्स

  • विलोंग खुल्लेन गांव मणिपुर में स्थित है.
  • यह गांव विशालकाय पत्थर संरचनाओं के लिए प्रसिद्ध है.
  • यहां की यात्रा में रहस्य और इतिहास का अद्भुत अनुभव मिलेगा.

Willong Khullen Manipur Travel : गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप इस साल किसी अनजानी, दिलचस्प और ऐतिहासिक जगह  को एक्‍सप्‍लोर करने की सोच रहे हैं तो मणिपुर का विलोंग खुल्लेन (Willong Khullen) गांव आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता है. यह जगह सिर्फ एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि सदियों पुराने रहस्यों से भरा एक जीवंत संग्रहालय है. मणिपुर के सेनापति जिले से 37 किलोमीटर और राजधानी इम्फाल से लगभग 146 किलोमीटर दूर स्थित यह गांव अपनी विशालकाय पत्थर संरचनाओं यानी मोनोलिथ्स (Monoliths) के लिए प्रसिद्ध है. यही कारण है कि इसे ‘इंडिया का स्टोनहेंज‘ भी कहा जाता है.

रहस्यमयी पत्थरों की अनोखी दुनिया-
विलोंग खुल्लेन गांव में सैकड़ों की संख्या में अलग-अलग आकारों के पत्थर खड़े हैं, जिनमें से कुछ की ऊंचाई 20 फीट तक है और वजन एक छोटे ट्रक के बराबर है. ये पत्थर ना तो किसी ज्यामितीय क्रम में हैं और ना ही किसी तय डिजाइन में– इन्हें देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी अदृश्य ताकत ने इन्हें अपनी मर्जी से यहां रखा हो.



[ad_2]

Source link