[ad_1]

वैभव सूर्यवंशी
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के सीजन में कई युवा प्लेयर्स ने अपने प्रदर्शन के दम पर सभी का दिल जीता लेकिन एक खिलाड़ी जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिली वह 14 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी हैं, जिन्होंने अपने पहले ही आईपीएल सीजन में ऐसा खेल दिखाया जिसे देख सभी काफी प्रभावित जरूर हुए। वैभव को कुल 7 मैच में खेलने का मौका मिला जिसमें उन्होंने 36 के औसत से 252 रन बनाए इस दौरान वैभव के बल्ले से एक शतकीय और एक अर्धशतकीय पारी भी देखने को मिली। वैभव ने अपने डेब्यू सीजन में ही 5 बड़े रिकॉर्ड भी बना दिए जिनको तोड़ना आने वाले सीजन में आसान नहीं होगा।
आईपीएल में बने सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले प्लेयर
वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा प्लेयर ऑक्शन में 1 करोड़ 10 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। इसके बाद सभी फैंस को उनके मैदान पर उतरने का इंतजार था, जिसमें उन्हें अपना पहला मुकाबला 19 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ हुए मैच में खेलने को मिला। वैभव सूर्यवंशी जैसे ही मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरे तो वह आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले प्लेयर बन गए। वैभव ने 14 साल 23 दिन की उम्र में आईपीएल में अपना डेब्यू किया।
शतक के साथ एक मैच में बना दिए चार बड़े रिकॉर्ड
आईपीएल डेब्यू सीजन में वैभव सूर्यवंशी के लिए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 28 अप्रैल को खेला गया मुकाबला काफी खास रहा। इस मैच में गुजरात की टीम ने राजस्थान को 210 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उन्होंने 15.5 ओवर्स में ही हासिल कर लिया। राजस्थान की इस एकतरफा जीत के सबसे बड़े नायक वैभव सूर्यवंशी थे, जिन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़ दिया। वैभव इसी के साथ आईपीएल में सबसे कम गेंदों पर शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए। वहीं अपनी इस पारी के दौरान वैभव ने कुल 11 छक्के लगाए जो अभी तक किसी भी अनकैप्ड भारतीय प्लेयर्स का आईपीएल में एक पारी में लगाए सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है।
14 साल 32 दिन की उम्र में टी20 क्रिकेट इतिहास में शतक लगाने वाले पुरुष खिलाड़ी के तौर पर वैभव सूर्यवंशी सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए। इस मामले में वैभव ने विजय जोल का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने 18 साल 118 दिन की उम्र में टी20 फॉर्मेट में शतक लगाया था।
ये भी पढ़ें
रोहित शर्मा के निशाने पर सुपरहिट रिकॉर्ड, अब तक सिर्फ क्रिस गेल ही कर पाए हैं ये करिश्मा
दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक ने BCCI को लिखा लेटर, मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले रखी ये मांग
[ad_2]
Source link