Home Health जंगल में मिलने वाली ये जलेबी है बड़े काम की, कब्ज का जड़ से करे इलाज, पेट के कीड़ों का करे सफाया, जानें जबरदस्त फायदे

जंगल में मिलने वाली ये जलेबी है बड़े काम की, कब्ज का जड़ से करे इलाज, पेट के कीड़ों का करे सफाया, जानें जबरदस्त फायदे

0
जंगल में मिलने वाली ये जलेबी है बड़े काम की, कब्ज का जड़ से करे इलाज, पेट के कीड़ों का करे सफाया, जानें जबरदस्त फायदे

[ad_1]

Jungle jalebi fruit health benefits: शुद्ध घी या रिफाइंड ऑयल में तली और चीनी की चाशनी में तरबतर जलेबी आप खूब खाते होंगे. ये आपको हर मिठाई के दुकान के बाहर गरमा गर्म कड़ाही से निकलते दिख जाएगी. लेकिन, एक ऐसी भी जलेबी है, जो पेड़ पर मिलती है. जी हां, हम बात कर रहे हैं जंगल जलेबी (Madras Thorn) की. हो सकता है आपने इसका नाम सुना होगा, लेकिन कभी खाया नहीं है तो जरूर खाएं. पेड़ पर उगने वाली ये जलेबी भी स्वादिष्ट होती है. स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी जंगल जलेबी जानी जाती है. ये स्वस्थ रहने के लिए किसी खजाने से कम नहीं है. चलिए जानते हैं जंगल जलेबी के फायदों के बारे में…

जंगल जलेबी के फायदे (jungle jalebi ke fayde)

-जंगल जलेबी को कई जगहों पर अलग-अलग नाम से जाना जाता है. इसे गंगा इमली, मद्रास थॉर्न (Madras Thorn) या किकर भी कहा जाता है. जंगल जलेबी का स्वाद खट्ठा-मीठा होता है, जो एक पौष्टिक फल है. ये भारत और दक्षिण पूर्व एशिया के कई क्षेत्रों में पाया जाता है.

-इसे जंगल जलेबी इसलिए कहते हैं, क्योंकि ये जंगल में उगती है और जलेबी की तरह गोल होती है. इसकी तासीर ठंडा होती है. ऐसे में गर्मियों में इसके सेवन से शरीर को शीतलता प्रदान होती है.

-जंगल जलेबी एक कांटेदार पेड़ होता है, इसमें बेलनाकार फल लगते हैं जो जलेबी जैसे मुड़े हुए होते हैं. यह फल खासकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है.

-आयुर्वेद में इसका काफी महत्व है. यह फल खांसी और दमा में लाभकारी होता है. सूजन, त्वचा रोग व डायबिटीज में भी इसे उपयोगी माना गया है.

-जंगल जलेबी को खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है. खून भी साफ करता है. इसके बीज कब्जनाशक होते हैं. पेट के कीड़ों को नष्ट करते हैं.

-दांतों और मसूड़ों के रोगों में इसके छाल उपयोगी होते हैं. त्वचा रोग में लेप और काढ़ा दोनों रूपों इसकी पत्तियां उपयोगी होती हैं.

-जंगल जलेबी के फल को कच्चा खा सकते हैं. इसे सुखाकर चूर्ण बनाकर भी सेवन किया जा सकता है. इसके बीज को चूर्ण बनाकर शहद के साथ खाने से कई फायदे होते हैं.

– यदि आपको दस्त और खांसी की समस्या अक्सर परेशानी करती है, तो आप इसके छाल का काढ़ा बनाकर दिन भर में दो बार पिएं. ग्रामीण भारत में जंगल जलेबी को औषधीय पौधे के साथ-साथ बच्चों के लिए प्राकृतिक टॉफी के रूप में भी जाना जाता है.

[ad_2]

Source link