Home Health इन फूड को खाली पेट खाने से बढ़ सकता है शुगर, ब्लड प्रशर भी हो सकता है हाई, यहां जानें बचने का उपाय

इन फूड को खाली पेट खाने से बढ़ सकता है शुगर, ब्लड प्रशर भी हो सकता है हाई, यहां जानें बचने का उपाय

0
इन फूड को खाली पेट खाने से बढ़ सकता है शुगर, ब्लड प्रशर भी हो सकता है हाई, यहां जानें बचने का उपाय

[ad_1]

Last Updated:

खाली पेट मीठे खाद्य पदार्थ, प्रोसेस्ड फूड और कैफीन का सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है, खासकर डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए. बेहतर विकल्प हैं गुनगुना पानी, फल और अंकुरित अनाज.

इन फूड को खाली पेट खाने से बढ़ सकता है शुगर, ब्लड प्रशर भी हो सकता है हाई

प्रोसेस्ड फूड या ज्यादा नमक वाले स्नैक्स से बिगड़ सकती है तबीयत.

हाइलाइट्स

  • खाली पेट मीठे खाद्य पदार्थ खाने से शुगर लेवल बढ़ सकता है.
  • प्रोसेस्ड फूड और नमकीन स्नैक्स से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है.
  • खाली पेट गुनगुना पानी, फल और अंकुरित अनाज बेहतर विकल्प हैं.

हममें से बहुत लोग सुबह उठते ही बिना कुछ सोचे-समझे कुछ भी खा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जिन्हें खाली पेट खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है? खासकर डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए खाली पेट कुछ चीजों का सेवन खतरनाक साबित हो सकता है. यह शरीर में शुगर लेवल को अचानक बढ़ा सकता है और रक्तचाप को भी असंतुलित कर सकता है. इसलिए यह बेहद जरूरी है कि हम यह समझें कि कौन से फूड्स को खाली पेट खाने से बचना चाहिए और उनकी जगह किन विकल्पों को चुना जा सकता है.

सबसे पहले बात करते हैं खाली पेट मीठे खाद्य पदार्थों की, जैसे केक, कुकीज, पैकेज्ड जूस या मिठाई. इनमें शुगर की मात्रा काफी अधिक होती है, जो सुबह-सुबह ब्लड ग्लूकोज लेवल को तेजी से बढ़ा देती है. यह अचानक ऊर्जा तो देता है, लेकिन कुछ समय बाद शरीर थकान और कमजोरी महसूस करने लगता है. इसके अलावा, लगातार ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज और मोटापे का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में अगर आपको मीठा खाना ही है तो खाली पेट नहीं, बल्कि दिन के किसी और समय में, वह भी सीमित मात्रा में खाएं.

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरी चीज है प्रोसेस्ड फूड या ज्यादा नमक वाले स्नैक्स जैसे कि चिप्स, नमकीन, और इंस्टेंट नूडल्स. इनमें सोडियम की मात्रा बहुत अधिक होती है जो खाली पेट खाए जाने पर ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकती है. हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह एक बड़ा खतरा बन सकता है क्योंकि यह हृदय संबंधी समस्याओं की संभावना को बढ़ा देता है. इन फूड्स से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप दिन की शुरुआत हल्के और प्राकृतिक खाद्य पदार्थों से करें जैसे ओट्स, फलों का सलाद या फिर अंकुरित अनाज.

तीसरी चीज है खाली पेट कॉफी या चाय पीना. बहुत से लोगों को आदत होती है कि सुबह उठते ही चाय या कॉफी पीते हैं, लेकिन यह आदत पेट के लिए नुकसानदेह हो सकती है. खाली पेट कैफीन का सेवन गैस्ट्रिक जूस के अत्यधिक स्त्राव को बढ़ाता है जिससे पेट में जलन, एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है. इससे ब्लड प्रेशर भी अस्थायी रूप से बढ़ सकता है. इसलिए चाय या कॉफी पीने से पहले कुछ हल्का खा लेना बेहतर होता है.

अब सवाल उठता है कि सुबह खाली पेट क्या खाया जाए? सबसे अच्छा विकल्प है गुनगुना पानी जिसमें थोड़ा नींबू और शहद मिला हो, या फिर एक-दो भीगे हुए बादाम और अखरोट. आप चाहें तो फल जैसे केला या सेब भी खा सकते हैं, जो न केवल पाचन को बेहतर बनाते हैं बल्कि ऊर्जा भी देते हैं. अंकुरित मूंग या चना भी एक बेहतरीन विकल्प है जो प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं. इसलिए अगली बार जब भी आप सुबह का नाश्ता करें, तो यह जरूर सोचें कि आपका पहला भोजन क्या है. एक गलत शुरुआत पूरे दिन की सेहत को प्रभावित कर सकती है. खाली पेट खाने के सही और गलत विकल्पों को समझकर ही आप अपने स्वास्थ्य को लंबे समय तक बेहतर बनाए रख सकते हैं. ध्यान रहे छोटी-छोटी आदतें ही बड़े बदलाव लाती हैं.

authorimg

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 2 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 2 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18… और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homelifestyle

इन फूड को खाली पेट खाने से बढ़ सकता है शुगर, ब्लड प्रशर भी हो सकता है हाई

[ad_2]

Source link