[ad_1]
Benefits of applying oil in the navel: आपने हाथ-पैर में तेल से खूब मिलाश किया होगा. बालों, त्वचा को भी हेल्दी रखने के लिए तेल लगाते हैं. कई बार कान, नाक में भी लोग तेल डालते हैं, लेकिन क्या आपने कभी नाभि में तेल डाला है? आपको जानकर ये हैरानी होगी कि नाभि में तेल लगाने से सिर से लेकर पैर तक कई फायदे होते हैं. आयुर्वेद में नाभि चिकित्सा का वर्षों से इस्तेमाल किया जा रहा है. चलिए जानते हैं नाभि में तेल लगाने के क्या-क्या फायदे होते हैं.
नाभि में तेल लगाने से होने वाले फायदे
-यदि आप नाभि में तेल लगाते हैं तो इससे चेहरे पर झुर्रियां, कब्ज, मानसिक तनाव, अपच, गैस, पेट दर्द जैसी कई समस्याओं से बचे रह सकते हैं.
-आयुर्वेद में नाभि में तेल अप्लाई करने की विधि को ‘पेचोटी’ कहा जाता है. नाभि शरीर का केंद्र बिंदु होता है. नियमित रूप से नाभि में तेल लगाने से चेहरे की रौनक बढ़ती है, साथ ही बाल भी चमकदार होते हैं.
नाभि में कौन सा तेल लगाएं
-नाभि में सरसों का तेल, नारियल का तेल लगाना बेस्ट है. इससे त्वचा में नमी बनी रहती है. गर्मियों में फटे होंठ और झुर्रियों से भी छुटकारा मिलता है.
-नाभि चिकित्सा से सबसे बड़ी राहत पाचन तंत्र को मिलती है. पाचन तंत्र की समस्या से परेशान हैं तो इस प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं. इसके अलावा कब्ज, अपच, गैस और पेट दर्द जैसी समस्याएं कम होती हैं.
-रेगलुर जब आप नाभि में तेल डालते हैं तो आपकी दिनभर की थकान दूर हो सकती है. इसे लगाने के बाद सही से नींद आती है. तनाव और चिंता कम होती है. जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द में राहत मिलती है. हार्मोनल संतुलन में मदद मिलती है.
-आयुर्वेद के अनुसार, नाभि शरीर के हार्मोनल संतुलन को प्रभावित करती है. नियमित रूप से नाभि में तेल लगाने से हार्मोनल असंतुलन, पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं में राहत मिल सकती है.
किस समय लगाएं नाभि में तेल
-नाभि में तेल लगाने के लिए भी एक सही समय होता है. रात में सोने से पहले अपनी नाभि को साफ कर लें. अब तेल लगाएं. 3 से 4 मिनट तक मसाज करें. तीन सप्ताह तक इसे रेगुलर फॉलो करेंगे तो आपको अवश्य ऊपर बताए गए फायदे होंगे.
-शुद्ध तेल का प्रयोग करें. अगर शरीर पर पहले से एलर्जी है तो इस चिकित्सा को न अपनाएं. खासतौर पर गर्भवती महिलाएं और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोग पहले डॉक्टर से सलाह लें.
[ad_2]
Source link