[ad_1]
Breaking News Today: नमस्कार, न्यूज नेशन के डिटिजल प्लेटफॉर्म पर आपका हार्दिक स्वागत हैं. यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं देश-दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज और खबरों के लेटेस्ट अपडेट, तो दिनभर बने रहिए हमारे साथ. सबसे पहले बात करते हैं मौसम और मानसून के बारे में. दक्षिण-पश्चिम मानसून शनिवार को केरल पहुंच गया इसके बाद राज्य में भारी बारिश शुरू हो गई.
इस बीच महाराष्ट्र में भी मानसून ने दस्तक दे दी है जिससे मुंबई में भी मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है. रविवार रात मुंबई में भारी बारिश हुई. जबकि केरल और उसके आसपास के राज्यों में भी जमकर बारिश हो रही है. जिसेस जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इस बीच मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में एक बार फिर से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है.
कल की प्रमुख खबरें
1. रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकाल दिया. लालू यादव ने तेजप्रताप को 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित किया है.
2. वहीं इस बार समय से पहले ही मानसून ने देश में दस्तक दे दी है. रविवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून देशभर के पांच राज्यों में पहुंच गया.
3. उधर आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान की सच्चाई दुनिया के सामने लाने के लिए बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व वाला सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल रविवार को कुवैत पहुंच गया.
आज इन इवेंट्स पर रहेगी खास नजर
1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर जा रहे हैं. पीएम मोदी का ये दौरा दो दिनों तक चलेगा. इस दौरान पीएम मोदी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके साथ ही सोमवार सुबह साढ़े दस बजे वडोदरा में एक रोड शो करेंगे. जबकि एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.
2. वहीं बीजेपी नेता और पूर्व सांसद स्मृति ईरानी सोमवार को अमेठी के दौरे पर जा रही हैं. बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में हार के बाद वह पहली बार अमेठी जा रही हैं.
3. उधर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट सोमवार को NEET-UG परीक्षा के रिजल्ट जारी करने के मामले की सुनवाई करेगा. बता दें कि हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने 15 मई को रिजल्ट पर अंतरिम रोक लगा दी थी.
4. वहीं इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 69वां मुकाबला आज यानी सोमवार को खेला जाएगा. ये मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होगा. ये मुकाबला शाम 7.30 बजे से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें: PM Modi: आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 77 हजार करोड़ की परियोजनाओं का देंगे तोहफा
ये भी पढ़ें: Weather Update: मुंबई और केरल में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, IMD ने कई राज्यों के लिए जारी किया रेड अलर्ट
-
May 26, 2025 08:44 IST
गुयाना पहुंचा शशि थरूर के नेतृत्व वाला सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल
Guyana News: उधर पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए बनाए गए सात सर्वदीलय प्रतिनिधिमंडल में से कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व वाला दल गुयाना पहुंच गया है. जहां इस प्रतिनिधिमंडल ने बर्बिस के एल्बियन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित गुयाना के 59वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शिरकत की.
Guyana: All-party delegation led by Congress MP Shashi Tharoor attend 59 Independence Day celebration of Guyana at Albion Sports Complex in Berbice. pic.twitter.com/f3UMqYq2VD
— ANI (@ANI) May 26, 2025
-
May 26, 2025 08:41 IST
मानसून ने महाराष्ट्र में दी दस्तक, मायानगरी मुंबई में भारी बारिश, कई इलाकों में भरा पानी
Mumbai Rain: केरल के बाद मानसून ने दूसरे राज्यों में भी दस्तक दे दी है. अब तक मानसून देश के पांच राज्यों में पहुंच चुका है. इसके बाद इन राज्यों में लगातार बारिश हो रही है. महाराष्ट्र में भी मानसूनी बारिश की शुरुआत हो चुकी है. बीती रात से मायानगरी मुंबई में जमकर बारिश हो रही है. जिसके चलते कई इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है. जिससे लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं.
#WATCH | Maharashtra: Rain lashes parts of Mumbai; visuals from Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus. pic.twitter.com/qflqLT6kz5
— ANI (@ANI) May 26, 2025
[ad_2]
Source link