Home Sports IPL 2025: ‘उनपर भरोसा करता हूं’, श्रेयस अय्यर ने पोंटिंग की तारीफों के बांधे पुल, मुंबई के खिलाफ जीत के बाद दिया ये बयान

IPL 2025: ‘उनपर भरोसा करता हूं’, श्रेयस अय्यर ने पोंटिंग की तारीफों के बांधे पुल, मुंबई के खिलाफ जीत के बाद दिया ये बयान

0
IPL 2025: ‘उनपर भरोसा करता हूं’, श्रेयस अय्यर ने पोंटिंग की तारीफों के बांधे पुल,  मुंबई के खिलाफ जीत के बाद दिया ये बयान

[ad_1]

IPL 2025: आईपीएल 2025 का मैच नंबर-69 शानदार रहा. जहां दो धुरंधर टीमों का आमना-सामना हुआ. जयपुर में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस एक दूसरे के विरुद्ध खेलने उतरी. पंजाब ने 7 विकेटों से मुंबई को धूल चटा दी. अपनी टीम के प्रदर्शन से कप्तान श्रेयस अय्यर काफी खुश नजर आए. उन्होंने हेड कोच रिकी पोंटिंग की भी जमकर तारीफ की. 

श्रेयस अय्यर ने कही ये बात

श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पंजाब किंग्स पहले इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें संस्करण में प्लेऑफ में पहुंची. वहीं बीते 26 मई को यह टीम मुंबई इंडियंस को रौंदकर टॉप-2 में भी अपनी जगह फिक्स करने में सफल हो गई. पोस्ट मैच इंटरव्यू के दौरान श्रेयस ने प्रियांश आर्या व जॉश इंग्लिस की काफी सराहना की. साथ ही उन्होंने बताया पंजाब की ऐसी परफॉर्मेंस में कोच रिकी पोंटिंग का कितना योगदान है. 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: ये 3 खिलाड़ी बने मुंबई इंडियंस की हार के सबसे बड़े कारण, पंजाब के खिलाफ टीम की लुटिया डुबोई

पंजाब के कैप्टन का बयान

“हर खिलाड़ी ने सही समय पर अपनी भूमिका बखूबी निभाई. पहले मैच से ही हम जीतना चाहते थे, चाहे परिस्थिति कैसी भी हो. जब हम मुश्किल में थे, तब भी हमारे खिलाड़ियों ने अपना योगदान दिया. सपोर्ट स्टाफ और प्रबंधन को भी बधाई. रिकी ने खिलाड़ियों के मैनेजमेंट में शानदार काम किया है. मेरे लिए भी उन पर भरोसा करना महत्वपूर्ण है. शुरुआती जीत के साथ भी ऐसा ही हुआ. मैंने उनसे बातचीत भी की.

“प्रियांश ने जिस तरह से शुरुआत की, वह शानदार थी. युवा खिलाड़ी निडर हैं. वे नेट्स में अच्छा प्रदर्शन करते हैं. उनकी तैयारी का असर अब मैदान पर दिख रहा है. इंग्लिस एकमात्र खिलाड़ी है जिसकी पोजीशन में बदलाव हो रहा है. चूंकि उसे नई गेंद खेलना पसंद है, इसलिए मैं चाहता था कि वह अधिक से अधिक गेंदें खेले. इसने कमाल कर दिया. हम जानते हैं कि वह विध्वंसक है और शानदार रवैये वाला एक बड़े मैच का खिलाड़ी है.”

“रिकी और मेरे बीच पिछले कुछ सालों से दोस्ती है, वह मुझे बहुत स्वतंत्रता देते हैं. मैं उन्हें बाहर से सोचने के लिए कहता हूं और फिर मैं मैदान पर उसे लागू करता हूं.”

मुंबई इंडियंस को रौंदा

मुंबई इंडियंस के खिलाफ पंजाब किंग्स टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने आई. उन्होंने मुंबई को 184 के स्कोर पर रोक लिया. अर्शदीप सिंह, मार्को यान्सन व विजयकुमार विषक दो-दो विकेट चटकाने में कामयाब हुए. बल्लेबाजी करने आई पंजाब के लिए प्रियांश आर्या ने 35 बॉल पर 62 व जॉश इंग्लिस ने 42 बॉल पर 73 रन ठोक दिए. इस टीम 9 गेंद पहले ही मैच अपनी झोली में डाल लिया. 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: मुंबई के खिलाफ जीत के बाद पंजाब को लगा झटका, टीम का अहम खिलाड़ी आईपीएल 2025 से बाहर



[ad_2]

Source link