Home Education & Jobs RPF में कांस्टेबल के 19800 पदों पर भर्ती की खबरों पर रेल मंत्रालय ने जारी किया बयान, जानें क्या कहा

RPF में कांस्टेबल के 19800 पदों पर भर्ती की खबरों पर रेल मंत्रालय ने जारी किया बयान, जानें क्या कहा

0
RPF में कांस्टेबल के 19800 पदों पर भर्ती की खबरों पर रेल मंत्रालय ने जारी किया बयान, जानें क्या कहा

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

RPF Constable Recruitment 2023 : रेल मंत्रालय ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में कांस्टेबल के 19800 पदों की भर्ती के संबंध में सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में प्रसारित खबर को फर्जी करार दिया है। रेल प्रशासन ने कहा कि आरपीएफ या रेल मंत्रालय द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइटों या किसी प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की है। यह खबर फर्जी है और किसी को भी इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर फैल रहे मैसेज में कहा जा रहा है कि आरपीएफ में सिपाही के 19800 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए 18 से 25 वर्ष तक के 12वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। इस फर्जी विज्ञापन में एग्जाम पैटर्न भी बताया गया। अब रेलवे ने इस विज्ञापन को फर्जी करार दिया है।

इससे पहले रेल मंत्रालय आरआरबी ग्रुप डी और एनटीपीसी भर्ती प्रक्रिया के दौरान भी उम्मीदवारों को फर्जी मैसेज व खबरों के प्रति आगाह करता रहा है। रेलवे कहता रहा है कि आरआरबी भर्ती की जानकारियों के लिए  अभ्यर्थी आरआरबी की वेबसाइट्स का ही अनुसरण करें। किसी भी जॉब रैकेट के झांसे में न आएं। जॉब रैकेट के रेलवे में नौकरी दिलाने के झूठे दावों पर यकीन न करें। 

RRB Group D PET : ग्रुप डी के फिजिकल टेस्ट शुरू

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने ग्रुप डी परीक्षा के फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट शुरू कर दिए हैं। एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास हुए थे, उनके पीईटी के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। वेस्टर्न रेलवे आरआरसी, अहमदाबाद ने नोटिस जारी कर कहा है कि फिजिकल टेस्ट 10 जनवरी 2023 से शुरू हो गए हैं। आरआरसी चेन्नई के तहत फिजिकल टेस्ट 19 जनवरी 2023 से आयोजित होंगे। ईस्ट कोस्ट रेलवे, भुवनेश्वर 10 जनवरी से 12 जनवरी 2023 तक इनका आयोजन करेगा। 

[ad_2]

Source link