[ad_1]
Last Updated:
Morena Husband Kills Wife: मुरैना में एक पति ने हंसिए से पत्नी पर हमला किया और बाद में खुद जहर खाकर जान दे दी. जानिए पूरी घटना की अंदर की कहानी…
कैलारस मर्डर केस
हाइलाइट्स
- पति ने पत्नी को मारकर खुद भी ज़हर खाया
- मुरैना में पति-पत्नी के विवाद ने हिंसक मोड़ लिया
- पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मुरैना. मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में शुक्रवार की सुबह एक झोपड़ी में रहने वाले दंपति के बीच झगड़ा शुरू हुआ. देखते ही देखते इसने खतरनाक मोड़ ले लिया. विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पहले पत्नी पर ईंट फेंकी. फिर उस पर हंसिए से वार कर दिया, जिससे महिला गंभीर घायल हो गई. उसे आनन-फानन में ज़िला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. जब पति को पत्नी की मौत की खबर मिली तो उसने जहर का लिया और जान दे दी.
यह घटना कैलारस थाना क्षेत्र के शुक्ला मैरिज गार्डन के पीछे की बताई जा रही है. दंपत्ति एक झोपड़ी में रहता था. गुरुवार सुबह किसी बात को लेकर दोनों में बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गई. पहले पति ने पत्नी पर ईंट फेंकी, फिर हंसिए से ताबड़तोड़ वार किए. इससे महिला लहूलुहान हो गई. बताया जा रहा है कि उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं.
पत्नी की मौत, पति ने खा लिया जहर
स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को कैलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन हालत नाज़ुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया. वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पत्नी की मौत की खबर मिलते ही पति ने भी जहर निगल लिया और कुछ ही देर बाद उसकी भी मौत हो गई.
पुलिस कर रही जांच
घटना की जानकारी मिलते ही कैलारस थाना पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह डावर ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.
[ad_2]
Source link