Home Tech & Gadget सावधान! 5G चूस रहा है आपके फोन की बैटरी, तुरंत बदल दें ये सेटिंग्स

सावधान! 5G चूस रहा है आपके फोन की बैटरी, तुरंत बदल दें ये सेटिंग्स

0
सावधान! 5G चूस रहा है आपके फोन की बैटरी, तुरंत बदल दें ये सेटिंग्स

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

भारत के कई शहरों में 5G कनेक्टिविटी का फायदा एयरटेल और रिलायंस जियो यूजर्स को मिलने लगा है और लाखों यूजर्स 5G स्मार्टफोन्स इस्तेमाल कर रहे हैं। 5G टेक्नोलॉजी के बेशक ढेरों फायदे हों लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं। सामने आया है कि 5G का इस्तेमाल करने के चलते स्मार्टफोन की बैटरी तेजी से खत्म हो रही है। 

1Gbps तक की स्पीड देने वाले 5G नेटवर्क का इस्तेमाल करने का मतलब अपने फोन की बैटरी लाइफ के साथ समझौता करना है। साफ है कि 5G के साथ ज्यादा डाटा इस्तेमाल होने और तेजी से डाटा ट्रांसफर के चलते फोन की बैटरी पर भी जोर पड़ता है। इसका मतलब है कि 5G आपने फोन की बैटरी लाइफ पर असर डाल रहा है। 

आपके फोन में Jio True 5G चलेगा या नहीं? यह है पता लगाने का सबसे आसान तरीका

5G के चलते तेजी से क्यों खत्म होती है बैटरी? 

भारत में केवल रिलायंस जियो अकेली टेलिकॉम कंपनी है, जो स्टैंडअलोन 5G इस्तेमाल करती है। बाकी कंपनियों का 5G नेटवर्क 4G के ढांचे पर निर्भर करता है। ऐसे में कॉलिंग और डाटा इस्तेमाल के लिए बार-बार आपका फोन 5G और 4G नेटवर्क्स के बीच स्विच करता है। यह फोन की बैटरी पर दबाव पड़ने की एक बड़ी वजह है।

अपने फोन में तुरंत बदल दें नेटवर्क सेटिंग्स

सबसे जरूरी अपने डिवाइस की नेटवर्क सेटिंग्स को अडजस्ट करना है। अगर आप 5G का इस्तेमाल नहीं कर रहे तो फोन की नेटवर्क सेटिंग्स में जाने के बाद ‘Preferred network type’ में ‘Auto’ या ‘4G’ सेलेक्ट कर सकते हैं। हालांकि, बेस्ट 5G कनेक्टिविटी के लिए आपको ‘5G only’ विकल्प का चुनाव करना होगा। 

इन स्मार्टफोन्स में चलने लगा Airtel और Jio दोनों का 5G, खुश हो गए यूजर्स

5G इस्तेमाल करना है तो ये सुधार जरूरी

आप 5G नेटवर्क इस्तेमाल करना चाहते हैं लेकिन बेहतर बैटरी लाइफ की उम्मीद कर रहे हैं तो कुछ सुधार जरूरी हैं। डिस्प्ले की ब्राइटनेस कम रखें, या ऑटो-ब्राइटनेस का इस्तेमाल करें। इसके अलावा आप डार्क-मोड या एडॉप्टिव बैटरी फीचर भी इनेबल कर सकते हैं। कीबोर्ड वाइब्रेशंस को डिसेबल करने के अलावा आप ऑटो-स्क्रीन टर्न ऑफ टाइम कम कर सकते हैं।

[ad_2]

Source link