[ad_1]
Last Updated:
पैट्रोलियम जेली हर घर में ड्रेसिंग टेबल पर दिख जाती है. इसका ज्यादातर इस्तेमाल ब्यूटी को निखारने के लिए किया जाता है. सर्दी में इसे अक्सर यूज किया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि पैट्रोलियम जेली घर के कई काम…और पढ़ें
पैट्रोलियम जेली से घाव जल्दी ठीक होते हैं (Image-Canva)
हाइलाइट्स
- पैट्रोलियम जेली से परफ्यूम की खुशबू लंबे समय तक टिकेगी.
- जूते और बेल्ट को चमकाने के लिए पैट्रोलियम जेली का उपयोग करें.
- दरवाजों और खिड़कियों की आवाज रोकने के लिए पैट्रोलियम जेली लगाएं.
Useful tricks from petroleum jelly: होंठ फटे हों या त्वचा रूखी हो, अक्सर लोग स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए पैट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करते हैं. इसे अक्सर स्किन केयर के लिए ही यूज किया जाता है क्योंकि इससे त्वचा हाइड्रेट रहती है. लेकिन इसका इस्तेमाल घर के कई कामों में किया जा सकता है. आइए जानते हैं पैट्रोलियम जेली से जुड़े कुछ उपयोगी हैक्स.
देर तक महकेगा परफ्यूम
अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि परफ्यूम लगाने के बाद उसकी खुशबू कुछ देर में ही गायब हो जाती है. अगर आपकी भी यह समस्या है तो पैट्रोलियम जेली से परफ्यूम की फ्रेग्नेंस को लॉन्ग लास्टिंग बनाया जा सकता है. इसके लिए त्वचा पर पहले पैट्रोलियम जेली लगा लें और उसके बाद उस हिस्से पर परफ्यूम लगाएं. इससे परफ्यूम की खुशबू लंबे समय तक टिकी रहेगी.
जूतों और बेल्ट को चमकाएं
जूतों को साफ करने के लिए अक्सर लोग बूट पॉलिश लगाते हैं. लेकिन अगर घर में पॉलिश खत्म हो गई है और जूते गंदे हैं. उन्हें चमकाने की टेंशन हो रही है तो पैट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करें. इसे जूतों पर थोड़ा सा लगा दें और ब्रश करें. जूते तुरंत चमक जाएंगे. लेदर के जूतों को चमकाने का भी यह एक असरदार उपाय है. इसी तरह अगर बेल्ट की चमक खो गई हो और चमड़ा सख्त हो गया हो तो उस पर पैट्रोलियम जेली लगाएं. वह मुलायम हो जाएगी.
शीशों से दूर होंगे दाग
घर के कांच और शीशों पर लगे दाग को साफ करना आसान नहीं होता. कई बार केमिकल लगाने के बाद भी यह चीजें साफ नहीं हो पातीं. स्क्रैच भी अलग से दिखते हैं. ऐसे में इन्हें दूर करने के लिए पैट्रोलियम जेली लगाएं. यह समस्या दूर हो जाएगी.
पैट्रोलियम जेली से टाइट डिब्बों को आसानी से खोला जा सकता है (Image-Canva)
दरवाजों से नहीं आएगी आवाज
कई बार दरवाजे और खिड़की खोलने और बंद करते वक्त उसमें आवाज आती है. कई बार कुंडी लगाने में भी समस्या होती है. ऐसे में दरवाजे और खिड़की के कब्जों पर पैट्रोलियम जेली लगाएं. इससे वह आवाज नहीं करेंगे. वहीं अक्सर कुंडी लगाने में दिक्कत है, उस पर भी पैट्रोलियम जेली लगाएं. अक्सर किसी लोहे की मशीन में यह दिक्कत हो तब भी इस हैक को किया जा सकता है. पैट्रोलियम जेली इन सब चीजों पर ऑयलिंग की तरह काम करती है.
जिप नहीं अटकेगी
अक्सर पर्स या जींस की जिप अटक जाती है. इससे इन्हें खोलना या बंद करना मुश्किल हो जाता है. कई बार लोग जिप भी बदलवा देते हैं. लेकिन ऐसा करने की जरूरत नहीं है. अगर जिप अटक जाए तो उस पर थोड़ी सी पैट्रोलियम जेली लगा दें. थोड़ी देर बार उसे इस्तेमाल करेंगे तो जिप ठीक से चलेगी.
रैशेज से बचाए
पैट्रोलियम जेली दवा का भी काम करती है. अक्सर छोटे बच्चों को डायपर पहनाने से रैशेज हो जाते हैं क्योंकि उनकी स्किन पर हवा नहीं लगती. रैशेज होने से बच्चा परेशान रहता है और रोता रहता है जिससे पैरेंट्स भी परेशान हो जाते हैं. इससे समस्या से बचने के लिए डायपर पहनाने से पहले बच्चे को पैट्रोलियम जेली लगा दें. इसे हल्के हाथों से लगाएं और कुछ देर रुक कर बच्चे को डायपर पहनाएं. इससे रैशेज जल्दी ठीक होंगे.
Active in journalism since 2012. Done BJMC from Delhi University and MJMC from Jamia Millia Islamia. Expertise in lifestyle, entertainment and travel. Started career with All India Radio. Also worked with IGNOU…और पढ़ें
Active in journalism since 2012. Done BJMC from Delhi University and MJMC from Jamia Millia Islamia. Expertise in lifestyle, entertainment and travel. Started career with All India Radio. Also worked with IGNOU… और पढ़ें
[ad_2]
Source link