Home National Insta पर लड़की ने लिखा कुछ ऐसा, पुणे की छात्रा को पकड़ने भागी-भागी कोलकाता से गुरुग्राम पहुंची पुलिस

Insta पर लड़की ने लिखा कुछ ऐसा, पुणे की छात्रा को पकड़ने भागी-भागी कोलकाता से गुरुग्राम पहुंची पुलिस

0
Insta पर लड़की ने लिखा कुछ ऐसा, पुणे की छात्रा को पकड़ने भागी-भागी कोलकाता से गुरुग्राम पहुंची पुलिस

[ad_1]

Last Updated:

Pune Law Student Arrest: ऑपरेशन सिंदूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में कोलकाता पुलिस ने लॉ छात्रा शर्मिष्ठा पनोली को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है. पनोली ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी है.

Insta पर लड़की ने लिखा कुछ ऐसा, भागी-भागी कोलकाता से गुरुग्राम पहुंची पुलिस

गुरुग्राम से अरेस्ट हुई पुणे लॉ की छात्रा.

Pune Law Student Arrest: ऑपरेशन सिंदूर का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है. देश-विदेश के लोग भारत के पाकिस्तान के खिलाफ इस ऑपरेशन की तारीफ कर रहे हैं. मगर, देश में कुछ ऐसे लोग हैं, जो बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. इसी क्रम में कोलकाता पुलिस ने पुणे की लॉ की की छात्रा को गुरुग्राम में गिरफ्तार किया है. कोलकाता पुलिस ने लॉ छात्रा शर्मिष्ठा पनोली को ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

कोलकाता पुलिस ने बताया कि शर्मिष्ठा पनोली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें एक खास धार्मिक समुदाय के लिए “अपमानजनक और अपमानजनक” टिप्पणियां थीं. पनोली ने ऑपरेशन सिंदूर पर बनाए गए वीडियो, जो कि अब डिलिट हो चुका है, उसमें उनके कमेंट में खास धर्म को लेकर टिप्पणी की गई थी.

पनोली का ऑपरेशन सिंदूर पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया और व्यापक आक्रोश फैल गया. इसके बाद कोलकाता के एक पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज की गई. इसके बाद शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ दुश्मनी को बढ़ावा देने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई.

परिवार संग गायब हो गई थी पनोली

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘शर्मिष्ठा पनोली द्वारा इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के संबंध में मामला दर्ज किया गया था, जिसमें एक खास समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई थी.’ बता दें कि शर्मिष्ठा पनोली को कानूनी नोटिस देने के कई प्रयास किए गए थे. लेकिन उनका और उनके परिवार का पता नहीं चल पा रहा था.

अधिकारियों ने बताया कि इन प्रयासों के विफल होने के बाद, एक अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया जिसके बाद पुलिस ने उसे गुरुग्राम से ट्रैक किया और गिरफ्तार किया.

पनोली ने माफी मांगी

हालांकि, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और लोगों की प्रतिक्रिया के बाद शर्मिष्ठा पनोली ने सोशल मीडिया पर बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगी थी. उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘जो कुछ भी लिखा गया है वह मेरी निजी भावनाएं हैं और मैं जानबूझकर किसी को ठेस नहीं पहुंचाना चाहती थी. अगर किसी को ठेस पहुंची है, तो मुझे इसके लिए खेद है. अब से, मैं अपने सार्वजनिक पोस्ट में सावधानी बरतूंगी.’

authorimg

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व… और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homenation

Insta पर लड़की ने लिखा कुछ ऐसा, भागी-भागी कोलकाता से गुरुग्राम पहुंची पुलिस

[ad_2]

Source link