Home Health हार्ट की धमनियां जाम होने से पहले शरीर में दिखते हैं 7 संकेत, हार्ट अटैक से बचना है तो इन्हें पहचानकर तुरंत करें उपाय

हार्ट की धमनियां जाम होने से पहले शरीर में दिखते हैं 7 संकेत, हार्ट अटैक से बचना है तो इन्हें पहचानकर तुरंत करें उपाय

0
हार्ट की धमनियां जाम होने से पहले शरीर में दिखते हैं 7 संकेत, हार्ट अटैक से बचना है तो इन्हें पहचानकर तुरंत करें उपाय

[ad_1]

Early Sign of Blocked Arteries: भारत में सबसे ज्यादा हार्ट डिजीज के कारण लोगों की मौत होती है. हार्ट डिजीज होने पर सालों तक कोई लक्षण नहीं दिखता और न ही कोई परेशानी होती है, इसलिए अक्सर हम हार्ट डिजीज के संभावित खतरे को नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन यही नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो जाता है और अचानक एक दिन किसी को हार्ट अटैक या स्ट्रोक हो जाता है. आजकल तो युवा उम्र से ही लोग हार्ट अटैक का सामना करने लगे हैं. हार्ट से संबंधित बीमारियों का सबसे बड़ा कारण है धमनियों का जाम होना. यानी हार्ट को खून पहुंचाने वाली धमनियों में कोलेस्ट्रॉल चिपकने लगता है जिसके कारण धमनियां संकुचित हो जाती है और खून के बहाव में कमी आती है. इससे हार्ट को पूरी तरह से खून नहीं मिलता. खून कम मिलने से ऑक्सीजन भी कम मिलती है और इससे शरीर में ऑक्सीजन कम जाती है. चूंकि यह धीरे-धीरे कम होती है, इसलिए जल्दी से पता नहीं चलता लेकिन यदि आप सतर्क हैं तो शरीर में कुछ मामूली बदलावों को भांप कर हार्ट अटैक से बच सकते हैं. जानिए कैसे.

ये संकेत दिखते हैं शरीर में

1. छाती में दर्द या भारीपन- दिल की धमनियां जब जाम होने लगता है तो इसमें छाती में दर्द या भारीपन महसूस होने लगता. यह असहजता तब ज्यादा महसूस होती है जब आप कोई कठिन काम करते हैं. जैसे चलने या व्यायाम करते समय या जब आप तनाव में होते हैं. कुछ मामलों में यह दर्द आराम करने के दौरान भी हो सकता है. अगर दर्द तीव्र हो या लंबे समय तक बना रहे, तो डॉक्टर से मिलना बहुत जरूरी है.

2. सांस लेने में कठिनाई– धमनियों के जाम होने से पर्याप्त खून और ऑक्सीजन हार्ट को प्राप्त नहीं होता है. ऐसे में आपको सांस लेना मुश्किल हो जाता है. आप थोड़ी सी मेहनत में ही हांफने लगते हैं. यह सांस की कमी शारीरिक गतिविधियों के दौरान या आराम करते समय भी हो सकती है.

3. भारी थकान– बीएलके मैक्स अस्पताल में हार्ट एंड वैस्कुलर इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. अविनाश वर्मा कहते हैं कि जब धमनियों में कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होने लगेगा तो बिना कुछ किए ही थकान या कमजोरी महसूस होने लगेगी. यह इस बात का संकेत है कि आपका दिल सही तरीके से रक्त पंप नहीं कर रहा है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि तब रक्त प्रवाह अवरुद्ध धमनियों के कारण कम हो जाता है. इसके लिए आपके शरीर को अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे आप हल्की एक्टिविटी के बाद भी सामान्य से ज्यादा थकान महसूस करते हैं.

4. चक्कर आना या हल्का महसूस होना– धमनियां जब जाम होने लगता है ति आपके दिल के लिए मस्तिष्क तक पर्याप्त रक्त पहुंचाना कठिन हो जाता है. इससे मरीज को चक्कर आता है और वह हल्का महसूस करने लगता है. कुछ मामलों में यह बेहोशी का कारण भी बन सकता है.

5. तेज या अनियमित धड़कन-हार्ट में कम खून पहुंचने से सांसों की धड़कनें तेज हो जाती है या यह बहुत अनियमित होने लगती है. यह इस बात का संकेत है कि हार्ट खून को पंप करने में कठिनाई महसूस कर रहा है. अवरुद्ध धमनियां दिल के लिए अपना काम करना कठिन बना देती हैं, जिससे दिल असामान्य लय में धड़कने लगता है.

6. शरीर के अन्य हिस्सों में दर्द– कभी-कभी, अवरुद्ध धमनियों के कारण होने वाला दर्द सिर्फ छाती तक सीमित नहीं रहता. यह कंधों, बाहों, गर्दन, जबड़े या पीठ में फैल सकता है. यह दर्द अक्सर शरीर के बाएं हिस्से में होता है लेकिन यह अन्य क्षेत्रों में भी दिखाई दे सकता है.

7. ठंडी पसीने की लकीरें-किसी कारण से अगर अधिक पसीना आता है या ठंडा और चिपचिपा महसूस होता तो यह धमनियों के जाम होने का संकेत होसकता है. यह इस बात का संकेत भी हो सकता है कि आपका दिल दबाव में है.

क्या करें
अगर इनमें से कोई भी संकेत आपको महसूस होता है तो आपको सबसे पहले कार्डियलॉजिस्ट डॉक्टर से मिलना चाहिए. हार्ट अटैक से बचने के लिए हर साल लिपिड प्रोफाइल का टेस्ट जरूर कराएं. धमनियों में कोलेस्ट्रॉल जमने के कई कारण हैं जिनमें खराब लाइफस्टाइल, खराब भोजन और एक्सरसाइज नहीं करना शामिल है. ज्यादा तेल, नमक, चीनी वाली चीजें खाएंगे तो कोलेस्ट्रॉल बढ़ेगा. इसलिए फास्ट फूड, जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड, ज्यादा तली, भुनी चीजें न खाएं. इनकी जगह शुद्ध सात्विक आहार लें. हरी सब्जी, साग, साबुत अनाज आदि से बनी चीजें खाएं. रोजाना एक्सरसाइज करें.

इसे भी पढ़ें-क्या मछली के तेल से डायबिटीज की बीमारी खत्म हो जाती है? रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला परिणाम, कई तरह के फायदे

इसे भी पढ़ें-शुद्ध ताकत का सरताज है यह पहाड़ी फल, खाते ही दर्द गायब,आंतों की गंदगी साफ, पीएम मोदी भी कर चुके हैं तारीफ

[ad_2]

Source link