Home Health सेहत के लिए वरदान है औषधीय गुणों से युक्त यह पौधा! महिलाओं के लिए अमृत समान, सेवन से होंगे चौंकाने वाले लाभ

सेहत के लिए वरदान है औषधीय गुणों से युक्त यह पौधा! महिलाओं के लिए अमृत समान, सेवन से होंगे चौंकाने वाले लाभ

0
सेहत के लिए वरदान है औषधीय गुणों से युक्त यह पौधा! महिलाओं के लिए अमृत समान, सेवन से होंगे चौंकाने वाले लाभ

[ad_1]

Mahua Health Benefits: आयुर्वेद में तमाम ऐसे पेड़-पौधों का जिक्र है जो सेहत के लिए वरदान साबित हो रहे हैं. महुआ इनमें से एक है. जी हां, महुआ सिर से पांव तक औषधीय गुणों से भरपूर है. क्योंकि, इसके फल, फूल, बीज, छाल सभी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. वर्तमान में भले ही लोगों को महुए के बारे में ज्यादा जानकारी न हो, लेकिन यह एक बेहद उपयोगी वनस्पति है. बता दें कि, महुआ में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारी सेहत का ख्याल रखते हैं. यही वजह है कि, वर्षों से आयुर्वेद में महुआ का इस्तेमाल औषधि के रूप इस्तेमाल होता आ रहा है.

वैसे तो महुआ का सेवन महिला पुरुष दोनों कर सकते हैं, लेकिन यह फल महिलाओं अधिक फायदेमंद हो सकता है. अब सवाल है कि आखिर महुआ सेहत के लिए कैसे फायदेमंद? महुआ में कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं? महुआ महिलाओं की सेहत के लिए अधिक फायदेमंद कैसे? इस बारे में News18 को बता रहे हैं राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय लखनऊ के डॉ. सर्वेश कुमार-

महुआ में मौजूद पोषक तत्व

आयुर्वेदाचार्य के मुताबिक, महुआ एक औषधीय पौधा है. इसके फल, फूल, पत्ते और छाल सभी हमारी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो रहे हैं. दरअसल, महुआ में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं. इसमें प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये सभी तत्व हमें कई गंभीर बीमारियों से बचाने क्षमता रखते हैं.

महुआ से होने वाले फायदे

एक्सपर्ट के मुताबिक, महुआ एक्जिमा की समस्या में फायदेमंद है. इससे आपकी स्किन पर निखार आ सकता है. गैस और एसिडिटी से राहत देने में भी महुआ फायदेमंद है. दूध का मिश्रण वात (गैस), पित्त और कफ (बलगम) के दोष को दूर करने में लाभकारी होता है. सूखी खांसी में भी महुआ फायदेमंद साबित हुआ है. इसके अलावा, पाइल्स और दांत में दर्द से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद हो सकता है.

महिलाओं के लिए महुआ के फायदे

– महुआ में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो पीरियड की समस्याओं को कम करने में मददगार हो सकते हैं. इसके अलावा यह पेट के दर्द, थकान, और मूड स्विंग्स से भी राहत पहुंचाने का काम करते हैं.

– महुआ त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है. क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन ई होते हैं, जो त्वचा को चमकदार और जवान बनाने में मदद कर सकते हैं.

– यह बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में भी मददगार साबित हो सकता है. साथ ही ये हेयर फॉल की भी परेशानी को दूर कर सकता है.

– महुआ गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें फोलिक एसिड और आयरन होता है जो गर्भ में पल रहे शिशु के विकास के लिए जरुरी हैं.

– साथ ही महुआ में विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट होता है, ऐसे में इसका सेवन आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद कर सकता है.

– जिन महिलाओं को एनीमिया की दिक्कत है, वह महुआ का सेवन कर सकती हैं. लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें नहीं तो फिर नुकसान भी उठाने पड़ सकते हैं, क्योंकि इसकी तासीर गरम होती है.

[ad_2]

Source link