[ad_1]
Last Updated:
Jaipur Tourism: जयपुर के पत्रिका गेट और तोरणद्वार पर्यटकों और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए प्रमुख आकर्षण बन गए हैं. तोरणद्वार संगमरमर से बना है और पत्रिका गेट वास्तुकला का नायाब नमूना है.
Jaipur Tourism
हाइलाइट्स
- जयपुर के पत्रिका गेट और तोरणद्वार प्रमुख आकर्षण बने.
- तोरणद्वार संगमरमर से बना, बेस्ट सेल्फी पॉइंट.
- पत्रिका गेट पर वैडिंग फोटोशूट और लाइव कॉन्सर्ट होते हैं.
जयपुर: जयपुर अपने ऐतिहासिक किलों और महलों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है, लेकिन यहां उन्हीं किलों और महलों की तर्ज पर बनाए गए गेट भी पर्यटक स्थल बन गए हैं. यहां सिर्फ पर्यटक ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए आते हैं. जयपुर के दो प्रमुख गेटों में एक है पत्रिका गेट और दूसरा तोरणद्वार, जहां लोगों की भीड़ उमड़ती है. तोरणद्वार, जिसे कुछ महीने पहले ही तैयार किया गया था, जयपुर का मिनी संगमरमर ताजमहल कहलाता है क्योंकि यह पूरी तरह संगमरमर से बना हुआ है. पत्रिका गेट को जयपुर का दूसरा हवा महल कहा जाता है, जहां अब बॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग भी होने लगी है. यहां पर्यटकों के अलावा स्थानीय लोग भी अपने परिवार के साथ सबसे ज्यादा आते हैं क्योंकि इन दोनों इमारतों को देखने के लिए कोई टिकट नहीं लगता है. तोरणद्वार और पत्रिका गेट दोनों ही जयपुर के सबसे बड़े सर्किल जवाहर सर्किल पर बने हुए हैं, जो शाम के समय जगमगाते हैं.
तोरणद्वार बन गया है बेस्ट सेल्फी प्वाइंट
तोरणद्वार को जयपुर के 10 गेट के रूप में तैयार किया गया है. यह गेट खासतौर पर विदेशी पर्यटकों के स्वागत के लिए बनाया गया है. एयरपोर्ट से प्रवेश करते ही सबसे पहले तोरणद्वार दिखाई देता है. शाम के समय इसकी सुंदरता चार गुना बढ़ जाती है. तोरणद्वार पूरी तरह सफेद मार्बल से बना है और इसकी डिजाइन फेमस आर्किटेक्ट अनूप बरतरिया ने की है. इस तोरणद्वार को तैयार होने में 2 साल लगे. यह 5 मंजिला इमारत के रूप में 104 मीटर लंबा और 34.1 फीट ऊंचा है. इसमें 216 मार्बल के खंभे और चार छतरियां हैं. इस गेट पर लोग सबसे ज्यादा सेल्फी और फोटोग्राफी के लिए आते हैं. गेट के पास एक मिनी चौपाटी भी है, जहां लोग लज़ीज़ फूड का आनंद ले सकते हैं.
पत्रिका गेट का निर्माण 2016 में किया
पत्रिका गेट एक और प्रमुख आकर्षण है, जहां सामान्य पर्यटकों के अलावा सेलिब्रिटीज भी आते हैं. हवामहल और अल्बर्ट हॉल के बाद लोग सबसे ज्यादा पत्रिका गेट पर वेडिंग फोटोशूट के लिए आते हैं. पत्रिका गेट का निर्माण 2016 में किया गया और 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया था. यह गेट सुंदर वास्तुकला का नायाब नमूना है और सभी आयु वर्ग के लोग यहां आते हैं. जैसे-जैसे शाम ढलती है, इस गेट की सुंदरता और बढ़ जाती है और रात में यह जुगनू की तरह चमकता है. पत्रिका गेट के डिजाइन में नौ सूत्री वास्तु सिद्धांत पर विशेष ध्यान दिया गया है. इसमें कुल नौ मंडप हैं, प्रत्येक 9 फीट चौड़ा है. गेट की चौड़ाई 81 फीट और ऊंचाई 108 फीट है, जो चारदीवारी वाले शहर के प्रमुख बाजारों की चौड़ाई से मेल खाती है. पत्रिका गेट जयपुर का दक्षिणी द्वार है और जवाहर सर्कल पार्क का प्रवेश द्वार भी है. जवाहर सर्किल को ट्रैफिक सिग्नल पर एशिया का सबसे बड़ा गोलाकार पार्क माना जाता है.
यह भी पढ़ें
[ad_2]
Source link