Home Sports IPL 2025 फाइनल से पहले इस दिग्गज ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, अचानक संन्यास लेकर किया हैरान

IPL 2025 फाइनल से पहले इस दिग्गज ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, अचानक संन्यास लेकर किया हैरान

0
IPL 2025 फाइनल से पहले इस दिग्गज ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, अचानक संन्यास लेकर किया हैरान

[ad_1]

Heinrich Klaasen Retirement: साउथ अफ्रीका के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेला था. क्लासेन ने संन्यास का ऐलान करते हुए कहा कि देश का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए सबसे बड़े सम्मान की बात रही और संन्यास का फैसला उनके लिए बहुत कठिन रहा. 

हेनरिक क्लासेन ने इंस्टाग्राम पर अपने फैमली के साथ तस्वीर शेयर किया और जानकारी दी कि वो इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं. क्लासेन ने कहा, “देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गौरव का विषय रहा, मैं बचपन से यही सपना देखा करता था.” क्लासेन ने यह भी कहा कि इस शानदार क्रिकेट करियर में उन्हें ऐसे लोग भी मिले, जिनके साथ से उनका जीवन ही बदल गया.

हेनरिक क्लासेन ने रिटायरमेंट का कारण बताते हुए कहा कि, “मैं अब उम्मीद कर रहा हूं कि परिवार के साथ ज्यादा समय बिता पाऊंगा क्योंकि रिटायरमेंट के बाद मैं ऐसा कर पाऊंगा.” क्लासेन ने उन सभी लोगों का धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें क्रिकेट में इस मुकाम तक पहुंचने में मदद की है. 



[ad_2]

Source link