Home National Rain Alert: यूपी-उत्तराखंड समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में ऐसा रहेगा मौसम

Rain Alert: यूपी-उत्तराखंड समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में ऐसा रहेगा मौसम

0
Rain Alert: यूपी-उत्तराखंड समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में ऐसा रहेगा मौसम

[ad_1]

Rain Alert: मानसून के आगमन के साथ ही देश के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से झमाझम बारिश हो रही है. पूर्वोत्तर में भारी बारिश से बाढ़ आ गई है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के कई राज्यों के लिए भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. राजधानी दिल्ली के मौसम में भी बदलाव देखने को मिला है. यहां आए दिन आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही है.

इन राज्यों में अगले तीन दिनों तक बारिश की आशंका

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, देश के कई राज्यों में 3 से 5 जून (मंगलवार से गुरुवात) तक भारी बारिश होने की आशंका है. आईएमडी का कहना है कि इस दौरान उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में भारी बारिश के आसार हैं. इसी के साथ मौसम विभाग ने कहा कि जो लोग इन दिनों में कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं वे सतर्क रहें. आईएमडी ने उत्तराखंड में 3 और 4 जून को जबकि हरियाणा और पंजाब में 3 जून को भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है.



[ad_2]

Source link