Home Life Style गर्मियों में पहनेंगे इस रंग के कपड़े तो स्किन रहेगी सेफ, टैनिंग का चक्कर तो भूल जाओ, ग्लो करते रहेंगे आप

गर्मियों में पहनेंगे इस रंग के कपड़े तो स्किन रहेगी सेफ, टैनिंग का चक्कर तो भूल जाओ, ग्लो करते रहेंगे आप

0
गर्मियों में पहनेंगे इस रंग के कपड़े तो स्किन रहेगी सेफ, टैनिंग का चक्कर तो भूल जाओ, ग्लो करते रहेंगे आप

[ad_1]

गर्मियों में सबसे बड़ी परेशानी होती है तेज धूप और उसकी वजह से होने वाली टैनिंग. सूरज की किरणें हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं, जिससे स्किन काली पड़ जाती है, जलन होती है और कभी-कभी दाने भी निकल आते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप सही रंग के कपड़े पहनें, तो आप इन परेशानियों से बच सकते हैं? जी हां, गर्मियों में हल्के रंग के कपड़े पहनना बहुत जरूरी होता है. सफेद, आसमानी, हल्का गुलाबी, पीला या पिस्ता हरे जैसे रंग गर्मी में बहुत फायदेमंद होते हैं. ये रंग सूरज की किरणों को पीछे ढकेलते हैं और आपकी स्किन तक कम गर्मी पहुंचने देते हैं.

सफेद रंग गर्मी में सबसे अच्छा माना जाता है. यह धूप को पीछे लौटाता है और शरीर को ठंडा रखता है. जब आप सफेद या हल्के रंग पहनते हैं, तो आपको कम पसीना आता है, स्किन ज्यादा फ्रेश रहती है और टैनिंग का खतरा भी कम हो जाता है. इसके उलट काले, गहरे नीले या गहरे लाल रंग के कपड़े सूरज की गर्मी को सोख लेते हैं, जिससे शरीर ज्यादा गर्म हो जाता है और स्किन जल्दी टैन हो जाती है. इसलिए गर्मियों में हमेशा हल्के रंग पहनने की सलाह दी जाती है.

सिर्फ रंग ही नहीं, कपड़े का फैब्रिक भी जरूरी है. सूती (cotton) कपड़े सबसे अच्छे माने जाते हैं क्योंकि ये पसीना सोख लेते हैं और शरीर को ठंडा रखते हैं। अगर आप नायलॉन या पॉलिएस्टर जैसे भारी कपड़े पहनेंगे तो पसीना नहीं सूखेगा, जिससे त्वचा चिपचिपी हो जाएगी और खुजली या रैशेज़ हो सकते हैं. इसलिए गर्मियों में हल्के रंग और हल्के कपड़े पहनना आपकी स्किन के लिए बहुत जरूरी है.

अगर आप बाहर निकलते हैं तो कोशिश करें कि धूप में कम जाएं, और जब जाएं तो सनस्क्रीन जरूर लगाएं. लेकिन सही रंग के कपड़े पहनना सबसे आसान और असरदार तरीका है जिससे आप अपनी स्किन को टैनिंग से बचा सकते हैं. हल्के रंग आपकी स्किन को न सिर्फ बचाते हैं, बल्कि आपको तरोताजा और साफ-सुथरा भी महसूस कराते हैं. तो इस गर्मी में अपने वॉर्डरोब में सफेद, हल्का नीला, पीला या गुलाबी रंग जरूर शामिल करें. इन रंगों के कपड़े पहनकर न सिर्फ आप टैनिंग से बचेंगे बल्कि आपकी स्किन भी ग्लो करती रहेगी और आप खुद को हर समय फ्रेश महसूस करेंगे. याद रखिए, गर्मियों में कपड़े जितने हल्के रंग और हल्के कपड़े के होंगे, आपकी सेहत उतनी ही अच्छी रहेगी.

(Description: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. News18Hindi इसकी पुष्टी नहीं करता.)

[ad_2]

Source link