[ad_1]
Last Updated:
libra rashifal today in hindi: ज्योतिष में बहुत से लोग विश्वास करते हैं और उसके बताए उपायों और तरीकों का पालन भी करते हैं. ऐसे में हम आपके लिए रोज सभी राशि के लोगों के हिसाब से दैनिक राशिफल की जानकारी देते हैं …और पढ़ें
आज आमदनी के नये रास्ते खुलेंगे
पूर्णिया: आज 6 जून दिन शुक्रवार तुला राशि के जातक के लिए आज का दिन शरीर स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा रहेगा. आज आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी. अपने से जो उच्च लोग हैं उनका सहयोग भरपूर मिलेगा. इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए पूर्णिया के आचार्य बंशीधर झा कहते हैं कि तुला राशि के जातक के लिए आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन सुखद है. जो पैसे आपके कहीं बहुत दिनों से फंसे हैं उसके आने की संभावना बनती हुई दिख रही है. इस पर थोड़ा काम करने से आगे का रास्ता खुलेगा. आज रिश्तेदारों का सहयोग भरपूर मिलेगा. मित्रों का भी सहयोग आज भरपूर मिलता हुआ दिख रहा है. पारिवारिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी और अध्यनरत्न विद्यार्थी के लिए आज का दिन सामान्य है. स्टूडेंट्स हनुमान जी की पूजा करें तो लाभ मिलेगा.
दांपत्य जीवन रहेगा खुशहाल
आज तुला जातकों के लिए दांपत्य जीवन सुखद रहने वाला है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. प्रेम-प्रसंग में रहने वाले जातक के लिए भी आज का दिन अच्छा है. आज अपने साथी का सहयोग भरपूर मिलता हुआ दिख रहा है. भाग्य निर्माण के लिए भी आज का दिन अनुकूल है. अपने कार्य क्षेत्र की प्रगति के लिए आज आप नई योजना बनाएंगे. उस को लागू करने में भी सफल होंगे और उसमें अन्य लोगों का भी सहयोग आज आपको मिलता हुआ दिख रहा है.
नौकरी पेशा वालों के लिए आज का दिन अच्छा है. आपसे से उच्च लोग जो नौकरी पेशा में होंगे उनका सहयोग आज आपको मिलेगा. आमदनी के स्रोत व्यवस्थित होंगे. बुजुर्गों का स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है. उन पर थोड़ा ध्यान रखना जरूरी है. आज आपके लिए यात्रा का भी योग बनता हुआ दिख रहा है. आपके जीवन में यात्रा की संभावना प्रबल है. आज के दिन ऐसा प्रतीत हो रहा है.
आज के दिन करें ये उपाय
आज तुला राशि के जातकों को माता दुर्गा का पूजन करना चाहिए. हनुमान जी की पूजा करना भी लाभदायक होगा. आज के दिन आप गुलाबी रंग का वस्त्र धारण करें. यह आपके लिए अच्छा होगा.
[ad_2]
Source link