Home Life Style तुला राशि वालों के कारोबार के लिए बेहतरीन है आज का दिन, बढ़ सकता है जमीनी विवाद, करें ये उपाय

तुला राशि वालों के कारोबार के लिए बेहतरीन है आज का दिन, बढ़ सकता है जमीनी विवाद, करें ये उपाय

0
तुला राशि वालों के कारोबार के लिए बेहतरीन है आज का दिन, बढ़ सकता है जमीनी विवाद, करें ये उपाय

[ad_1]

Last Updated:

libra rashifal today in hindi: ज्योतिष में बहुत से लोग विश्वास करते हैं और उसके बताए उपायों और तरीकों का पालन भी करते हैं. ऐसे में हम आपके लिए रोज सभी राशि के लोगों के हिसाब से दैनिक राशिफल की जानकारी देते हैं …और पढ़ें

X

आज

आज के दिन शनि मन्दिर में करें पूजा

पूर्णिया: आज 7 जून तुला राशि के जातक के लिए सेहत के लिहाज से काफी बेहतरीन है. तुला जातकों को आज पानी पीने पर फोकस करना जरूरी रहेगा नहीं तो सर्दी जुकाम से परेशानी हो सकती है. इस बारे में जानकारी देते हुए पूर्णिया के आचार्य बंशीधर झा कहते हैं कि तुला राशि के जातक के लिए आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन अनुकूल है. आज रुके हुए पैसे आने की संभावना बनती हुई दिख रही है. मित्रों का सहयोग भरपूर मिलेगा. पारिवारिक सुख-सुविधा में वृद्धि होगी. कुछ जमीन जायदाद को लेकर विवाद आगे बढ़ता हुआ भी दिख रहा है. इसलिए इसे थोड़ा सावधानी पूर्वक देखें और सोचें तो आपके लिए ज्यादा बेहतर होगा.

स्टूडेंट्स और दंपतियों के लिए कैसा रहेगा दिन
अध्यनरत विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य है. पढ़ाई पर जागरूकता कम रहती होगी. आज आपको जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है. प्रेम-प्रसंग में रहने वाले जातकों के लिए आज का दिन सुखद है. आज आप यात्रा की योजना बना सकते हैं. यात्रा करने में भी सफल भी होंगे ऐसा दिख रहा है. दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन सुखद है. दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मिलेगा. आज आपको ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलता हुआ दिख रहा है.

व्यापारी को करना होगा अधिक प्रयास
भाग्य निर्माण के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है. यदि आप व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं या व्यवसाय से जुड़े हुए हैं तो अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में आज आप थोड़ा अधिक जोर लगाएं. अधिक प्रयास करेंगे तो व्यापार आपका आगे चलकर अच्छा फल देने वाला होगा. नौकरी पेशा वालों के लिए आज का दिन सामान्य है.

आज के दिन करें ये उपाय
आज तुला राशि के जातक को शनि मन्दिर में तिल के तेल का दीपक जलाकर शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए. इसके साथ ही नीले रंग का वस्त्र धारण करें. बुजुर्गों की सेवा करना लाभदायक रहेगा.

homeastro

तुला राशि वालों के कारोबार के लिए बेहतरीन है आज का दिन, करें ये उपाय

[ad_2]

Source link