Home Life Style भरतपुर की वो दिलकश जगहें जो बारिश में लगती हैं जन्नत, मन मोह लेगी हरियाली, झरने और लजीज जायके

भरतपुर की वो दिलकश जगहें जो बारिश में लगती हैं जन्नत, मन मोह लेगी हरियाली, झरने और लजीज जायके

0
भरतपुर की वो दिलकश जगहें जो बारिश में लगती हैं जन्नत, मन मोह लेगी हरियाली, झरने और लजीज जायके

[ad_1]

Last Updated:

Bharatpur Rajasthan Best Tourist Spot: राजस्थान के भरतपुर में मानसून का मौसम किसी जन्नत से कम नहीं होता. बरसात के समय यहां की हरियाली, झरने और प्राकृतिक स्थल पर्यटकों को आकर्षित करते हैं. बंद बरेठा की झील, दर्र…और पढ़ें

X

भरतपुर

भरतपुर की दिलकश जगहें

हाइलाइट्स

  • भरतपुर में मानसून के दौरान हरियाली और झरने आकर्षित करते हैं.
  • केवलादेव नेशनल पार्क में प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट मन मोह लेती है.
  • मानसून में भरतपुर के खास जायके पर्यटकों को लुभाते हैं.

भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर का नाम लेते ही एक ओर जहां ऐतिहासिक धरोहरों की तस्वीर उभरती है, वहीं मानसूनी सीजन में यहां की प्राकृतिक खूबसूरती और भी निखर उठती है. अगर आप भी बरसात के मौसम में राजस्थान में घूमने की योजना बना रहे हैं, तो भरतपुर की ये खास जगहें आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए, जो बरसात के दिनों में किसी जन्नत से काम नहीं लगते हैं. मानसून के समय यहां पर चारों तरफ हरियाली ही हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता निखरती है.

बरसात में हरियाली से ढकी बंद बरेठा की झील, दर्रभराना के शांत झरने और बयाना कुंड की पहाड़ियां किसी स्वर्ग से कम नहीं लगती है. वहीं केवलादेव नेशनल पार्क में इस मौसम में प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट मन को मोह लेती है. इसके अलावा यहां का बयाना शहर अपने आप में मानसून के मौसम में एक अलग ही अनुभव देता है. इस शहर के चारों ओर आपको सिर्फ हरियाली और झरने ही नजर आएंगे.

मानसून के दौरान घूमने के लिए बेस्ट जगह है भरतपुर

भरतपुर में मानसून के दौरान बयाना का पहाड़ वाला झरना भी अपनी पूरी रौब में होता है, पहाड़ से उतरने के दौरान झरने की आवाज आपको एक अलग ही रोमांच से भर देगा. साथ ही अलग सी अनुभव भी मिलेगी. इन सभी जगहों पर मानसून के दौरान देश-विदेश से सैलानी पहुंचते हैं और यहां की शुद्ध हवा, हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेते हैं. बरसात के समय यह मौसम भरतपुर में घूमने का सबसे बेस्ट और अच्छा मौसम होता है.

भरतपुर में मानसून के दौरान बनते हैं खास जायके

इसके अलावा यहां पर घूमने आने वाले पर्यटक एक से बढ़कर एक जायकों का भी लुफ्त उठाते हुए नजर आते हैं. यहां मानसून के समय कई प्रकार के जायके देखने को मिलते हैं, जो सिर्फ मानसून के समय ही बनाए जाते हैं. जिसमें बंद बरेठा के पकोड़े, बयाना के भुट्टे और स्पेशल ब्रेड पकोड़े आपको यहां पर देखने के लिए मिल जाएंगे. तो इस बारिश के मौसम में भरतपुर जरूर आइए और इन खूबसूरत जगहों में भीगते हुए यादगार लम्हे का आनंद जरूर लीजिए.

homelifestyle

मानसून में खिल उठता है भरतपुर, मन मोह लेगी हरियाली, झरने और लजीज जायके

[ad_2]

Source link