[ad_1]
Last Updated:
Libra Rashifal: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी सुखद रहने वाला है. आज आप अच्छे और बड़े निर्णय लेने में सफल होंगे. आज रुका हुआ पैसा आने की संभावना है. प्रेमी जोड़ों के लिए दिन काफी रोमांटिक रहेगा.
आज के दिन पहने केसरिया रंग के कपड़े
हाइलाइट्स
- प्रेमी जोड़ों के लिए रोमांटिक रहेगा आज का दिन
- रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना
- पारिवारिक विवाद का होगा निपटारा
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी सुखद रहने वाला है. आज शारीरिक दृष्टि और आर्थिक दृष्टि से भी काफी अनुकूल है. वहीं आज आप अच्छे और बड़े निर्णय लेने में सफल होंगे. आज रुका हुआ पैसा आने की संभावना है लेकिन थोड़ा प्रयास करना चाहिए जिससे आपको आपके रुके पैसे वापस मिलेंगे. शरीर और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. आज जातक को थोड़ा सा खान-पान पर सावधानी बरतनी चाहिए, बाहर खाने से आज बचना चाहिए.
रिश्तेदारों का मिलेगा भरपूर सहयोग
वहीं जानकारी देते हुए पूर्णिया के आचार्य बंशीधर झा कहते है कि आज तुला राशि के जातक को रिश्तेदारों का सहयोग भरपूर मिलेगा मित्रों का भी सहयोग मिलता हुआ दिख रहा है.पारिवारिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी. लेकिन जो पारिवारिक विवाद जो बहुत दिनों से चली आ रही है उसमें भी आज आपको लाभ मिलने का अवसर मिलेगा.आप आसानी निपटारा करेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी.वही छात्रों को आज यदि आप मन लगाकर पढ़ाई करेंगे तो आगे बढ़िया फायदा रहेगा.
प्रेमी जोड़े आपसी मुलाकात मे रहेंगे व्यस्त
वही प्रेम प्रसंग में रहने वाले जातक के लिए आज का दिन अनुकूल है, काफी अच्छा है. आज आप अपने मित्रों के साथ समय व्यतीत करने में सफल होंगे ऐसा प्रतीत हो रहा है. दांपत्य जीवन भी सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मिलेगा. ससुराल पक्ष से भी आज सहयोग भरपूर मिलता हुआ दिख रहा है. भाग्य निर्माण के लिए आज का दिन अनुकूल है. वहीं व्यापारिक क्षेत्र में जुड़े हुए व्यक्ति के लिए व्यापार को आगे बढ़ाने के नए अवसर प्राप्त होंगे. बड़े व्यापारी लोगों से संबंध बेहतर होगा. नौकरी पेशा वालों के लिए भी आज का दिन अच्छा ही है. अपने परिवार के साथ समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा.
आज के दिन करें ये उपाय
आज के दिन तुला राशि के जातकों के लिए को बुजुर्गों का सेवा करना लाभदायक होगा. आज भगवान सूर्य को तांबे के लोटा से जल अर्पित करें. साथ ही साथ ओम घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें. आज आप केसरिया रंग या हल्का लाल रंग का वस्त्र पहने.
[ad_2]
Source link