[ad_1]
Last Updated:
क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज ने लखनऊ के द सेंट्रम होटल में सगाई की. प्रिया ने महिमा महाजन का फ्लोरल पिंक लहंगा पहना, जबकि रिंकू सफेद शेरवानी में दिखे.
फ्लोरल पिंक लहंगे में रिंकू सिंह की मंगेतर बनीं प्रिया सरोज.
हाइलाइट्स
- रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने लखनऊ में सगाई की.
- प्रिया ने महिमा महाजन का फ्लोरल पिंक लहंगा पहना.
- रिंकू सफेद शेरवानी में नजर आए.
Rinku Singh-Priya Saroj Engagement: क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के आज सगाई कर ली. लखनऊ के द सेंट्रम होटल में रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई और हाथ पकड़कर एक दूसरे के होने का वादा किया. इस मौके पर जहां रिंकू सिंह सफेद शेरवानी में नजर आए, वहीं प्रिया पिंक लहंगे में नजर आईं. दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थाम स्टेज पर कदम रखा. क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की सगाई का समारोह लखनऊ के द सेंट्रम होटल में धूमधाम से मनाया गया.
इस खास मौके पर प्रिया सरोज ने दिल्ली की प्रसिद्ध डिजाइनर महिमा महाजन(mahima mahajan) द्वारा तैयार किया गया खूबसूरत फ्लोरल पिंक लहंगा पहना, जिसने उनके लुक को परफेक्ट बना दिया. यह लहंगा भारतीय परंपरा और आधुनिक फैशन का बेहतरीन संगम था, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
फ्लोरल पिंक लहंगे में रिंकू सिंह की मंगेतर बनीं प्रिया सरोज.
इस मौके पर रिंकू सिंह ने सफेद शेरवानी पहनी थी, जो प्रिया सरोज के डिजाइनर फ्लोरल पिंक लहंगे के साथ काफी अच्छा मैच कर रहा था और कपल्स की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था. बता दें कि महिमा महाजन के डिजाइन वाला यह ट्रेडिशनल और कंटेम्पररी आउटफिट काफी सुंदर लग रहा था जिसे महिलाएं समर वेडिंग कलेक्शन के रूप में अपने वार्डरोब या शॉपिंग लिस्ट में शामिल कर सकती हैं. इन दिनों इस तरह का लहंगा फैशन में ट्रेंड कर रहा है और काफी लोकप्रिय भी हो रहा है. प्रिया का यह लहंगा उनके परंपरागत लेकिन स्टाइलिश अंदाज को बखूबी दर्शा रहा था.
यह सगाई न केवल दोनों के रिश्ते का खूबसूरत आगाज थी, बल्कि भारतीय एथनिक वियर और आधुनिक फैशन के फ्यूजन का एक बेहतरीन उदाहरण भी बनी. अगर आप भी महिमा महाजन के डिजाइन किए हुए खूबसूरत फ्लोरल पिंक लहंगे और स्टाइलिश इंगेजमेंट आउटफिट्स की तलाश में हैं, तो प्रिया सरोज और रिंकू सिंह के इस लुक से जरूर प्रेरणा लें.
कुल मिलाकर, प्रिया सरोज का फ्लोरल पिंक लहंगा और रिंकू सिंह का क्लासिक लुक इस सगाई समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण रहा. दोनों की जोड़ी फैशन और परंपरा का अनोखा संगम साबित हुई है, जो भारतीय फैशन जगत में एक नया ट्रेंड सेट कर रहा है.
[ad_2]
Source link