[ad_1]
हाइलाइट्स
चांदी के आभूषण धारण करने से भी मनवांछित फल प्राप्त होता है.
सोमवार के दिन नौ कन्याओं को खीर खिलाकर भी चंद्रमा का उपाय किया जाता है.
Chandrama Upay: ज्योतिष विज्ञान एक ऐसी विद्या है, जिसके द्वारा व्यक्ति सही गणना के बाद अपना भूत और भविष्य जान सकता है. ग्रह और नक्षत्रों के मेल से ऐसे चमत्कार होते हैं, जिनसे व्यक्ति का जीवन बहुत प्रभावित होता है. सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु, केतु ग्रहों में अत्यंत शक्ति होती है, जिसके प्रभाव से आपका जीवन प्रभावित होता है. इन्ही ग्रहों में से एक ग्रह चंद्रमा भी अत्यंत शक्तिशाली है. इस आर्टिकल में पंडित इंद्रमणि घनस्याल से आप जानेंगे कि आप चंद्रमा ग्रह को प्रसन्न करना चाहते हैं, तथा उसकी कृपा दृष्टि के पात्र बनना चाहते हैं तो कौन से उपाय कर सकते हैं. जानिए किस उपाय से मिलती है रूष्ट या कमजोर चंद्रमा की कृपा.
चंद्रमा को मजबूत करने के उपाय
– यदि रत्नादि के उपाय देखे जाएं, तो इसके लिए आप सच्चा मोती धारण कर सकते हैं.
– बरगद यानि वटवृक्ष को जल देने से भी चंद्रमा की कृपा मिलती है.
– भगवान शिव चंद्रमा को शीश पर धारण करते हैं, इस दृष्टि से पूर्णिमा के दिन भगवान शिव को चावल की खीर या रबड़ी का भोग लगाना भी एक उत्तम उपाय है.
– चांदी के आभूषण धारण करने से भी मनवांछित फल प्राप्त होता है.
– सोमवार के दिन नौ कन्याओं को खीर खिलाकर भी चंद्रमा का उपाय किया जाता है.
– जल्दी सोना भी एक अच्छा उपाय है. यदि आप चंद्रमा मजबूत करने के इच्छुक हैं तो देर रात तक न जागें.
यह भी पढ़ें – ‘A’ Letter Name Personality: मेहनती और धैर्यवान होते हैं A अक्षर वाले नाम के जातक
यह भी पढ़ें – Aarti Niyam: सिर से लेकर पैर तक कितनी बार घुमानी चाहिए आरती, जानें नियम
– घर की नींव डालते समय मिट्टी में चांदी का टुकड़ा अवश्य दबाना चाहिए, इसको दबाने से चंद्रमा मजबूत होता है.
– अन्य उपाय यह है कि आप अपने मातृ पक्ष यानी मां, मामा द्वारा चांदी के बर्तन गिफ्ट में प्राप्त कर भी लाभ उठा सकते हैं.
– चंद्रमा कमज़ोर होने पर सफेद चीजों जैसे पानी, दूध और चावल जैसी चीजों का दान अवश्य करें, इससे चंद्रमा का दुष्प्रभाव खत्म होता है.
– रात के समय दूध और खीर खाने से यह सब उल्टा पड़ जाता है, इसलिए रात्रि में इनका सेवन न करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Astrology, Dharma Aastha
FIRST PUBLISHED : January 12, 2023, 11:00 IST
[ad_2]
Source link