Home National सोनम रघुवंशी की प्रेग्नेंसी पर बड़ा अपडेट, आ गई मेडिकल रिपोर्ट, जानिए पेट में बच्चा है या नहीं?

सोनम रघुवंशी की प्रेग्नेंसी पर बड़ा अपडेट, आ गई मेडिकल रिपोर्ट, जानिए पेट में बच्चा है या नहीं?

0
सोनम रघुवंशी की प्रेग्नेंसी पर बड़ा अपडेट, आ गई मेडिकल रिपोर्ट, जानिए पेट में बच्चा है या नहीं?

[ad_1]

Last Updated:

Sonam Raghuvanshi Pregnancy News: सोनम रघुवंशी की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट निगेटिव आई है. वह गर्भवती नहीं है. सोनम पर पति राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप है. वह शिलॉन्ग पुलिस की कस्टडी में है और आज कोर्ट में पेश होगी.

सोनम की प्रेग्नेंसी पर नया अपडेट, आ गई रिपोर्ट, जानिए पेट में बच्चा है या नहीं

सोनम रघुवंशी ने प्रेमी संग पति राजा रघुवंशी की हत्‍या की. (News18)

Sonam Raghuvanshi Pregnancy News: राजा रघुवंशी की कातिल पत्नी सोनम रघुवंशी प्रेगनेंट है या नहीं? अब इस राज से पर्दा उठ गया है. सोनम रघुवंशी की प्रेगनेंसी पर मेडिकल रिपोर्ट सामने आ गई है. इस प्रेगनेंसी रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम रघुवंशी प्रेग्नेंट नहीं है. सोनम की टेस्ट निगेटिव आई है. इसका मतलब है कि उसके पेट में बच्चा नहीं है. सोनम रघुवंशी पर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप है. उसने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर मेघालय में हनीमून पर हत्या की.

सोनम रघुवंशी की प्रेगनेंसी को लेकर सवाल हो रहे थे. इसी वजह से जब सोनम 9 जून को गाजीपुर से पकड़ी गई, तब सबसे पहले उसका प्रेगनेंसी टेस्ट कराया गया. अब उस टेस्ट रिपोर्ट से साफ हो गया है कि सोनम रघुवंशी गर्भवति नहीं है. अभी वह शिलॉन्ग पुलिस की कस्टडी में है. आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. कल यानी मंगलवार को ही वह गाजीपुर से शिलॉन्ग पहुंची है.

अभी सोनम को पुलिस गेस्ट हाउस में रखा गया है. उसे आज सुबह-सुबह अदालत खुलते ही पेश किया जाएगा. अधिकारियों की मानें तो मेघालय पुलिस ने अपनी जांच को ‘ऑपरेशन हनीमून’ नाम दिया है. मंगलवार को इंदौर और गाजीपुर में आरोपियों के घरों और अन्य स्थानों से साक्ष्य एकत्र किए हैं. सोनम हत्या की साजिश की मुख्य आरोपी है. सोनम की तीन दिन की हिरासत और अन्य आरोपियों की छह दिन की हिरासत एसआईटी को दी गई है.

इंदौर की 24 वर्षीय महिला सोनम ने मेघालय के सोहरा में अपने हनीमून के दौरान अपने पति राजा रघुवंशी की कथित तौर पर हत्या की साजिश रची थी. राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आई. नोंग्रांग ने सोमवार को इस चौंकाने वाले अपराध का विवरण बताते हुए कहा कि इस महिला की तलाश के लिए तीन राज्यों में तलाश अभियान चलाया गया. राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम हनीमून के दौरान शिलांग के पास से 23 मई को लापता हो गए थे. बाद में दो जून को ‘वेइसाडोंग फॉल्स’ के पास राजा का शव मिला जिसके सिर पर घातक चोटें थीं, इसके बाद खून से सना धारदार हथियार और अन्य सामान भी बरामद किया गया.

authorimg

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho… और पढ़ें

homenation

सोनम की प्रेग्नेंसी पर नया अपडेट, आ गई रिपोर्ट, जानिए पेट में बच्चा है या नहीं

[ad_2]

Source link