[ad_1]
Last Updated:
Death Rituals : मरते समय चेहरे पर मुस्कान एक संकेत है – यह उस आत्मा की यात्रा की स्थिति को दर्शाता है. अगर मुस्कान शांत और स्थिर हो, तो यह पुण्य और आध्यात्मिक शांति का प्रतीक हो सकती है.
मृत्यु से जुड़े संदेश
हाइलाइट्स
- मरते समय मुस्कान आत्मा की यात्रा की स्थिति दर्शाती है.
- शांत मुस्कान पुण्य और आध्यात्मिक शांति का प्रतीक हो सकती है.
- कष्ट से मुक्ति की मुस्कान भी मृत्यु के समय दिख सकती है.
Death Rituals : मृत्यु एक ऐसा सच है जिससे कोई नहीं बच सकता. लेकिन कभी-कभी किसी व्यक्ति के अंतिम समय में उसके चेहरे पर मुस्कुराहट देखी जाती है. यह मुस्कान रहस्यमयी भी लगती है और लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती है – क्या यह कोई शुभ संकेत है या इसके पीछे कोई और वजह छिपी होती है? गरुड़ पुराण और वैवर्त पुराण जैसे ग्रंथों में इसका उल्लेख किया गया है. इन ग्रंथों के अनुसार, जब किसी व्यक्ति का अंत नज़दीक आता है तो उसे इसका आभास पहले ही होने लगता है. उसकी आत्मा धीरे-धीरे शरीर से अलग होने लगती है और जो कुछ वह उस समय महसूस करता है, वही उसके चेहरे पर झलकता है. कई बार इस स्थिति में व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान देखी जाती है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.
अगर कोई व्यक्ति जीवनभर अच्छे काम करता है, धर्म का पालन करता है और उसका मन भगवान में लगा रहता है, तो उसका अंत भी शांतिपूर्ण होता है. गरुड़ पुराण के अनुसार, जब किसी पुण्य आत्मा को लेने यमराज खुद आते हैं और उन्हें अपने सौम्य रूप में दर्शन देते हैं, तो वह आत्मा डरने की बजाय सुख की अनुभूति करती है. इस अनुभव के दौरान जब आत्मा शरीर त्याग रही होती है, तब वह मुस्कान के रूप में चेहरे पर प्रकट हो जाती है. यही कारण है कि संत, महात्मा, तपस्वी और धार्मिक लोगों के अंतिम समय में चेहरे पर तेज और शांति दिखाई देती है.
हालांकि हर मुस्कान का अर्थ शुभ नहीं होता. कई बार जब किसी व्यक्ति को बहुत कष्ट के साथ मृत्यु मिलती है – जैसे लंबे समय तक बीमारी, पीड़ा या मानसिक तनाव – तब भी मृत्यु के समय उसके चेहरे पर मुस्कान दिखाई दे सकती है. यह मुस्कान उस कष्ट से मुक्ति का संकेत होती है, जिसे वह सह नहीं पा रहा था. गरुड़ पुराण के अनुसार, ऐसे मामलों में यह मुस्कान अधिक देर टिकती नहीं है और शव के साथ अंतिम संस्कार से पहले ही यह भाव मिटने लगता है.
आत्मिक अनुभव की झलक
पुराणों की मानें तो मरते समय आत्मा को वो सब कुछ दिखाई देता है जो आम लोग नहीं देख सकते. जैसे पूर्व जन्मों के कर्म, देवदूतों के दर्शन या फिर भगवान का स्मरण. इन अनुभवों का असर उस वक्त व्यक्ति के चेहरे पर साफ दिखता है. अगर वह अनुभव सुखद हो, तो चेहरा शांत और मुस्कुराता हुआ नजर आता है.
[ad_2]
Source link