[ad_1]
Last Updated:
Buffaloes Milk: आजकल पशुपालक सस्ते चारे के लालच में भैंसों को बीयर फैक्ट्री का वेस्ट खिला रहे हैं. जिसका दूध बच्चों के लिए धीमा जहर हो सकता है, जो बच्चों के लिए खतरनाक है. पशु चिकित्सक और बाल रोग विशेषज्ञ ने इस…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- भैंसों को बीयर फैक्ट्री का वेस्ट खिलाया जा रहा है.
- ऐसा दूध बच्चों के लिए धीमा जहर हो सकता है.
- पशु चिकित्सक और बाल रोग विशेषज्ञ ने इसे गंभीर बताया है.
वसीम अहमद/अलीगढ.अगर आप बच्चों को भैंस का दूध पिला रहे हैं, तो एक बार जरूर सावधान हो जाइए, हो सकता है आपके बच्चों को दूध के रूप में स्लो जहर दिया जा रहा हो. पैसा कमाने के लालच में कुछ लोग आपके बच्चों को दूध के रूप में स्लो जहर दे रहे हो, इस खबर को पढ़कर आप हैरान ही नहीं परेशान भी हो जाएंगे. दरअसल इस बात को हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि बीयर की फैक्ट्री से निकलने वाला वेस्ट अब चारे के रूप में भैंसों को खिलाया जा रहा है. बताया जाता है कि वह खलचूनी से सस्ते दामों में भैंस पालने वाले लोगों के लिए मिल जाता है, इसको खाने के बाद भैंस ज्यादा दूध देती है. बताया जाता है कि इससे भैंस की आयु काफी कम हो जाती है. यानी जिस भैंस की जिंदगी 10 वर्ष की हो वह 5 वर्ष में ही मर जाती है. पैसा कमाने के लालच में माफिया इतने हावी हो गए हैं कि बीयर की फैक्ट्री से निकलने वाले कचरे को मार्केट में सेल आउट कर रहे हैं. यह चारे के रूप में काफी सस्ते दामों में भैंस पालने वाले लोगों को मिलता है.
वहीं, बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रदीप बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे पशुओं का दूध बच्चों की सेहत के लिए बेहद खतरनाक है. यह स्लो जहर है. इससे बच्चों को गंभीर बीमारियां पैदा होंगी. उन्होंने कहा है कि लोग जहां से भी दूध लें सावधान होकर ही लें.
वहीं पशुपालक रूप किशोर का कहना है कि हम लोग पशुओं को लंबे समय से इसको खिला रहे हैं. यह काफी सस्ता मिलता है. यानी पशुओं को दलिया खिलाएंगे तो वह 1 किलो ₹30 का है और यह ₹30 में 5 किलो मिलता है. इसलिए हम लोग इसका ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और इसे खिलाने से भैंस दूध भी ज्यादा देती है.
[ad_2]
Source link