Home National ‘जिंदा जलते रहे लोग, कुछ कर नहीं सके हम’; अहमदाबाद CFO ने सुनाई खौफनाक कहानी

‘जिंदा जलते रहे लोग, कुछ कर नहीं सके हम’; अहमदाबाद CFO ने सुनाई खौफनाक कहानी

0
‘जिंदा जलते रहे लोग, कुछ कर नहीं सके हम’; अहमदाबाद CFO ने सुनाई खौफनाक कहानी

[ad_1]

Last Updated:

Air India Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे में 270 से ज्यादा मौतें हुईं. चीफ फायर ऑफिसर अमित डोगरे ने बताया कि फायर ब्रिगेड ने 3 मिनट में रिस्पॉन्स दिया और तुरंत ही 30 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया.

'जिंदा जलते रहे लोग, कुछ कर नहीं सके हम'; अहमदाबाद CFO ने सुनाई खौफनाक कहानी

अहमदाबाद के एयर इंडिया विमान हादसे में 270 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. (रॉयटर्स)

हाइलाइट्स

  • अहमदाबाद विमान हादसे में 270 से ज्यादा मौतें हुईं.
  • फायर ब्रिगेड ने 3 मिनट में रिस्पॉन्स दिया.
  • 30 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया.

गांधीनगर. अहमदाबाद नगर निगम के चीफ फायर ऑफिसर (सीएफओ) अमित डोगरे ने न्यूज़18 को बताया कि 12 जून को एयर इंडिया विमान हादसे की सूचना मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंच गई थी. उन्होंने कहा, “सबसे पहले हॉटलाइन से दोपहर 1:40 पर फायर ब्रिगेड को कॉल मिला. नरोडा से सबसे नज़दीकी टीम घटनास्थल पर पहुंची थी. 3 मिनट में ही हमने रिस्पॉन्स दिया था.”

इमारत और उसके आसपास से 30 से ज़्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया. फायर विभाग के लिए यह कार्रवाई एक बड़ी चुनौती थी. घटना के आसपास की 9 इमारतों पर असर पड़ा था. इमारतों के साथ-साथ नीचे पार्क की हुई कारें और बाइकें भी आग की चपेट में आ गईं थी.

30 एलपीजी सिलेंडर घरों से निकाले गए
अमित डोगरे ने कहा, “आग लगने से गर्मी का स्तर बढ़ गया था. सवा लाख लीटर फ्यूल के कारण ब्लास्ट और भी बड़ा हो गया था. आसपास के पेड़, पशु-पक्षी भी आग की चपेट में आ गए थे. वहां पशु-पक्षी भी जली हुई हालत में मिले थे. चूंकि यह एक रिहायशी इलाका था, इसलिए सबसे पहले आसपास के घरों में रखे 30 एलपीजी सिलेंडर बाहर निकाले गए. फ्यूल होने की वजह से आग सेकंडों में इलाके में फैल गई थी.”

विमान का केवल 10% हिस्सा ही बचा
उन्होंने आगे बताया, “ब्लास्ट के कारण इमारतों को भारी नुकसान हुआ है. स्थिति नाज़ुक थी; जली हुई लाशों (बर्बन डेडबॉडी) के बारे में जानकारी दी गई है, लेकिन वास्तविक रूप से पहचान करना मुश्किल लग रहा था. फायर विभाग अभी भी जांच कर रहा है; आज भी एक होस्टेस का शव मिला है. विमान का केवल 10% हिस्सा ही बचा है, बाकी सब जल गया है. ऑपरेशन के लिए कॉरिडोर बनाया गया था. दीवारें तोड़कर बचाव कार्य किया गया.”

विमान हादसे में 270 से ज्यादा मौतें
शुरुआती जानकारी के अनुसार, विमान पहले पानी की टंकी से टकराया. सबसे पहले बायां इंजन क्रैश हुआ और फिर इसके बाद यात्री वाला हिस्सा इमारत से जा टकराया था. इस हादसे में विमान में सवार क्रू मेंबर सहित 241 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी, जबकि कुल मरनेवालों की तादाद 270 से ज्यादा है.

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

homenation

‘जिंदा जलते रहे लोग, कुछ कर नहीं सके हम’; अहमदाबाद CFO ने सुनाई खौफनाक कहानी

[ad_2]

Source link