[ad_1]
Last Updated:
आनंद प्रकाश चौकसे ने अपनी पत्नी के लिए इंदौर के पास स्थित ताजमहल जैसा एक शानदार घर बनवाया है. यह 4 बीएचके का घर मकराना मार्बल से बना है और इसमें सभी सुख-सुविधाएं मौजूद हैं. इस वीडियो में देखें प्यार के आशियाने …और पढ़ें
यह 4 बीएचके का घर मकराना मार्बल से बना है. PC instagram/priyamsaraswat
हाइलाइट्स
- आनंद प्रकाश चौकसे ने पत्नी के लिए ताजमहल जैसा घर बनवाया.
- इंदौर में स्थित यह घर मकराना मार्बल से बना है.
- इस घर में सभी सुख-सुविधाएं और ताजमहल जैसी नक्काशी है.
सच्चे प्यार की दास्तां आपने किताबों, फिल्मों आदि में पढ़ी-देखी और सुनी होगी. हो सकता है आपके घर के आसपास भी कुछ ऐसे प्रेम करने वाले हों, जिनकी लव स्टोरी आपको प्रभावित करती हो. जो लोग एक-दूसरे से बेहद सच्चा प्यार करते हैं, वो अपने प्रेमी या प्रेमिका के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं. इस फेहरिश्त में कई प्रेमियों के नाम इतिहास में दर्ज हैं जैसे हीर रांझा, लैला मजनू, शीरी फरहाद आदि. इनकी प्रेम कहानी सुनकर आपकी आंखें नम हो जाएंगी. वैसे, आज के जमाने में अब इस तरह का सच्चा प्यार करने वाले लोग बहुत कम ही दिखते हैं. अब तो प्यार पल में होता है और दूसरे ही पल टूट भी जाता है. लेकिन, जब आप मध्य प्रदेश के रहने वाले आनंद प्रकाश चौकसे(anand prakash chouksey) का अपनी पत्नी के लिए प्यार की मिसाल को देखेंगे तो आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी.
आप अगर भध्य प्रदेश के इंदौर शहर जाएंगे तो इस शानदार घर को जरूर देखिएगा. इसे देखते ही आपको लगेगा कि ताजमहल आगरा से मध्य प्रदेश में कब आ गया. दरअसल, आनंद प्रकाश का ये घर इंदौर के पास स्थित है. उन्होंने ये घर अपनी पत्नी के लिए स्पेशली बनवाया है, जो बिल्कुल ताजमहल का प्रतिकृति है. आनंद प्रकाश ने इसे सभी के बीच प्रेम फैलाने के प्रतीक के रूप में बनवाया है. इस घर को जब आप अंदर से देखेंगे तो दंग रह जाएंगे. बेहद ही खूबसूरत, आलिशान महल जैसा प्रतीत होता है. अंदर भी संगमरमर से काम किया गया है. इस घर की सबसे खास बात यह है कि इसे आनंद प्रकाश द्वारा स्थापित एक स्कूल के अंदर ही बनाया गया है. यह वास्तव में एक अद्वितीय घर है. इसका उद्देश्य भी बहुत महान है.
इस घर का वीडियो शेयर किया है अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर Priyam Saraswat ने. प्रियम मुख्य रूप से भारत के अलग-अलग राज्यों में बने शानदार और बेस्ट घरों के बारे में वीडियो अपलोड करते हैं. इंस्टाग्राम पर प्रियम के 1.5 मिलियन फॉलोवर्स हैं. इन घरों के मालिकों से मिलकर प्रियम इनकी खासियत, डिजाइन के बारे में सवाल करते हैं. फिर अपने फॉलोवर्स के लिए इन घरों के वीडियोज को अपने अकाउंट पर पोस्ट करते हैं. आनंद प्रकाश के घर भी प्रियम सारास्वत पहुंचे और इस ताजमहल की तरह दिखने वाले घर को अंदर से अपने कैमरे में कैद किया.
[ad_2]
Source link