Home Sports Hockey World Cup 2023: स्पेन ने बढ़ाया रोमांच, जानें कैसे क्वार्टर फाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?

Hockey World Cup 2023: स्पेन ने बढ़ाया रोमांच, जानें कैसे क्वार्टर फाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?

0
Hockey World Cup 2023: स्पेन ने बढ़ाया रोमांच, जानें कैसे क्वार्टर फाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Hockey World Cup 2023 Quarterfinals Scenario: स्पेन की वेल्स पर जीत के साथ हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के ग्रुप डी का रोमांच बढ़ गया है। इससे टीम इंडिया की सिरदर्दी भी जरूर थोड़ी बड़ी होगी। दरअसल, भारत ने स्पेन के खिलाफ जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया था, मगर इंग्लैंड के खिलाफ मैच 2-2 की बराबरी पर रहा। भारत के पास इंग्लैंड को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने का शानदार मौका था। अब टीम इंडिया को अगला मुकाबला 19 जनवरी को वेल्स के खिलाफ खेलना है, वहीं ग्रुप के अन्य मुकाबले में इंग्लैंड और स्पेन की टीम इसी दिन भिड़ेगी। ऐसे में भारत कैसे क्वार्टर फाइनल में पहुंच सकता है आइए जानते हैं इसके बारे में-

Hockey World Cup 2023: भारत और इंग्लैंड का मैच हुआ ड्रॉ, कोई नहीं दाग पाया गोल, स्पेन ने वेल्स को दी करारी शिकस्त

भारत के पास होंगे दो मौके-

अगर भारतीय टीम आखिरी मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच जाती है तो टीम सीधा क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर जाएगी। वहीं अगर टीम दूसरे और तीसरे पायदान पर रहती है तो उन्हें क्रॉसओवर मैच खेलने का मौका मिलेगा। टॉप 3 से बाहर होने पर भारत का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। 

भारत के पास अभी गोल डिफ्रेंस 2 का है, वहीं स्पेन के पास भी इतने ही गोल का अंतर है। ग्रुप के टॉप पर चल रही इंग्लैंड के पास 5 गोल का अंतर है। अगर भारत को पहला पायदान हासिल करना है तो वेल्स पर बड़ी जीत के साथ उन्हें दुआ करनी होगी कि स्पेन भी इंग्लैंड को हराए। ऐसे में स्पेन की जीत में गोल का अंतर भारत से ज्यादा नहीं होना चाहिए। तभी भारत सीधा क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर पाएगा।

राफेल नडाल ने नोवाक जोकोविच को बताया ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीतने का प्रबल दावेदार

वहीं भारत और वेल्स के बीच मैच ड्रॉ भी रहता है तो टीम क्रॉसओवर मैच जीतकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर सकता है। भारत का क्रॉसओवर मैच खेलना लगभग तया है क्योंकि वेल्स का गोल डिफ्रेंस -9 का है। अगर वेल्स को भारत को टूर्नामेंट से बाहर करना है तो उन्हें टीम इंडिया को 12-0 से हराना होगा।

अगर भारत ग्रुप स्टेज के दूसरे पायदान पर रहता है तो क्रॉसओवर में उनका सामना ग्रुप C में तीसरे पायदान पर हने वाली टीम से होगा, वहीं ग्रुप में तीसरे पायदान पर रहने पर टीम इंडिया का सामना C ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। क्रॉसओवर में अगर भारत जाता तो उनका मुकाबला 22 जनवरी को होगा।

 

[ad_2]

Source link