Home Tech & Gadget गजब का ऑफर! 38 हजार रुपये का 5G स्मार्टफोन केवल 5,999 में, मिलेंगे 50MP के दो कैमरे

गजब का ऑफर! 38 हजार रुपये का 5G स्मार्टफोन केवल 5,999 में, मिलेंगे 50MP के दो कैमरे

0
गजब का ऑफर! 38 हजार रुपये का 5G स्मार्टफोन केवल 5,999 में, मिलेंगे 50MP के दो कैमरे

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

पिछली सेल्स में अगर आप Nothing Phone 1 को बंपर डिस्काउंट के साथ नहीं पाए हैं, तो आपके पास अब एक और मौका है। फ्लिपकार्ट पर चल रही बिग सेविंग्स डे सेल में नथिंग फोन 1 पर भारी छूट दी जा रही है। फ्लिपकार्ट पर फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट का MRP 37,999 रुपये है, लेकिन इसे आप 31 पर्सेंट के डिस्काउंट के बाद 25,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन पर 20 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। ऐसे में पुराने फोन के बदले फुल एक्सचेंज मिलने पर नथिंग फोन 1 25,999 – 20,000 यानी 5,999 रुपये में भी आपका हो सकता है। एक्सचेंज डील में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन और उसके ब्रैंड पर निर्भर करेगा। बैंक ऑफर्स के तहत आप फोन की कीमत को 10 पर्सेंट तक और कम कर सकते हैं। 

नथिंग फोन 1 के फीचर और स्पेसिफिकेशन

फोन में कंपनी 2400×1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.55 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ आता है। फोन 12जीबी तक की LPDDR5 रैम और 256जीबी तक के UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G+ चिपसेट ऑफर कर रही है। 

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ दो कैमरे दिए गए हैं। इनमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस भी शामिल है। फोन में ऑफर किए जाने वाले प्राइमरी कैमरे की खासियत है कि यह OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन फीचर भी सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में आपको 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

नौकरी के लिए किया अप्लाई, खाते से उड़े 5 लाख रुपये, आप न करें यह गलती

नथिंग फोन 1 में 4500mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस यह फोन ऐंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Nothing OS पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में आपको 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, NFC और यूएसबी टाइप-C पोर्ट जैसे ऑप्शन मिलेंगे।  

(Photo: Dezeen)

[ad_2]

Source link