[ad_1]
रिलायंस जियो फाइबर (Reliance JioFiber) यूजर्स को कई शानदार ब्रॉडबैंड प्लान ऑफर कर रहा है। प्लान्स की लंबी रेंज के बीच जियो फाइबर का 1499 रुपये वाला प्लान बेस्टसेलिंग है। कंपनी इस प्लान में इंटरनेट यूज करने के लिए अनलिमिटेड डेटा ऑफर कर रही है। प्लान में मिलने वाली अपलोड और डाउनलोड स्पीड 300Mbps की है। जियो फाइबर के इस प्लान के सब्सक्राइबर देशभर में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी कर सकते हैं।
प्लान में ऑफर किए जाने वाले अडिशनल बेनिफिट्स कमाल के हैं। इस प्लान को सब्सक्राइब कराने पर आपको नेटफ्लिक्स बेसिक प्लान के साथ अमेजन प्राइम वीडियो का भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा यह प्लान सोनी लिव, जी5, डिज्नी+ हॉटस्टार, वूट सेलेक्ट और लायन्सगेट प्ले का भी फ्री ऐक्सेस देते हैं।
999 रुपये वाले पॉप्युलर प्लान में 150Mbps की स्पीड
30 दिन तक चलने वाले इस प्लान में कंपनी 150Mbps की इंटरनेट स्पीड ऑफर कर रही है। इंटरनेट यूज करने के लिए आपको जियो की तरफ से अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। प्लान में कंपनी सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग भी दे रही है। इस प्लान के सब्सक्राइबर्स को कंपनी प्राइम वीडियो के साथ डिज्नी+ हॉटस्टार, वूट सेलेक्ट, जी5, सोनी लिव और लायन्सगेट प्ले के साथ कई ओटीटी ऐप्स का फ्री ऐक्सेस ऑफर कर रही है।
950 रुपये में खरीदें ओप्पो का नया 5G स्मार्टफोन, अमेजन पर शुरू हुई सेल
जियो फाइबर के वैल्यू पैक में 100Mbps की स्पीड
जियो फाइबर का वैल्यू पैक 699 रुपये का आता है। इसमें कंपनी 30 दिन तक 100Mbps की स्पीड ऑफर कर रही है। यह प्लान भी अनलिमिटेड डेटा के साथ आता है। इसमें आपको फ्री कॉलिंग भी मिलेगी। जियो फाइबर का यह प्लान कोई ओटीटी बेनिफिट ऑफर नहीं करता।
(Photo: Netzi)
[ad_2]
Source link