[ad_1]
माले. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से मुलाकात की और दोनों नेता हनीमाधू अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा परियोजना के शिलान्यास समारोह में संयुक्त रूप से शामिल हुए. जयशंकर मालदीव और श्रीलंका की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं. जयशंकर ने समारोह में कहा कि हनीमाधू अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा विकास परियोजना की शुरुआत मजबूत भारत-मालदीव विकास साझेदारी में एक ‘‘ऐतिहासिक मील का पत्थर’’ है.
उन्होंने ट्वीट किया, ‘मालदीव के राष्ट्रपति सोलिह से मुलाकात कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उन्हें व्यक्तिगत बधाई दी. हमारे द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति का आकलन किया गया, जिससे परिवर्तनकारी परियोजनाएं सामने आईं.’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘हनीमाधू अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा विकास परियोजना के शिलान्यास समारोह में राष्ट्रपति सोलिह, उनके मंत्रियों और स्थानीय नेताओं के साथ शामिल हुए.’ जयशंकर ने कहा कि मालदीव के साथ भारत की साझेदारी एक दूसरे के कल्याण और हितों के लिए मिलकर काम करने के उद्देश्य पर आधारित है.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि भारत और मालदीव अच्छे पड़ोसी व मजबूत साझेदार हैं और दोनों देशों पर क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा की साझा जिम्मेदारी है. मालदीव और श्रीलंका की तीन दिवसीय यात्रा के पहले पड़ाव पर यहां पहुंचे जयशंकर ने मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद के साथ ‘‘फलदायी चर्चा’’ के बाद यह बात कही. जयशंकर भारत के दो प्रमुख समुद्री पड़ोसियों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और विस्तार देने के लिए इन देशों की यात्रा पर हैं.
शाहिद के साथ बैठक के बाद जयशंकर ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘हम अच्छे पड़ोसी हैं. हम मजबूत भागीदार हैं। हमने विकास और प्रगति के लिए पारस्परिक रूप से निवेश किया है. हालांकि, साथ ही हम पर क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा की साझा जिम्मेदारी भी है.’ उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच की सुरक्षा साझेदारी भी लगातार मजबूत हो रही है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Maldives, S Jaishankar
FIRST PUBLISHED : January 19, 2023, 01:42 IST
[ad_2]
Source link