[ad_1]
हाइलाइट्स
लीमा में 11,800 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया
आंदोलन शुरू होने के बाद से कम से कम 53 लोगों की मौतें हुई
पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को हटाने के बाद शुरू हुए विरोध प्रदर्शन
लीमा. पेरू में चल रहे हिंसक प्रदर्शनों के बीच सैकड़ों प्रदर्शनकारियों के शहर के केंद्र की ओर मार्च करने के बाद राजधानी लीमा में हजारों पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है. वहीं दक्षिणी शहर अरेक्विपा (Arequipa) में भयंकर झड़पें हुईं. CNN की रिपोर्ट के अनुसार राजनीतिक उठापटक के बाद शुरू हुए इस प्रदर्शन में रोजाना मरने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. राष्ट्रीय लोकपाल के कार्यालय ने गुरुवार को कहा कि दिसंबर में पेरू के विरोध आंदोलन शुरू होने के बाद से कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई है और 772 अन्य घायल हो गए हैं.
पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को हटाने के बाद से लगातार सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच संघर्ष की स्थिति बनी हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच चल रहे संघर्ष के बाद हिंसक विरोध प्रदर्शनों को दबाने के लिए दक्षिणी पुनो क्षेत्र (Southern Puno region) में कर्फ्यू की घोषणा की है. हालांकि कर्फ्यू के बावजूद गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर मार्च किया और राष्ट्रपति डीना बोलुआर्टे (President Dina Boluarte) के इस्तीफे की मांग की. प्रदर्शनकारी जल्द से जल्द आम चुनाव कराने की मांग कर रहे है.
पुलिस कर रही हथियारों से हमला
लीमा क्षेत्र के लिए पेरू की राष्ट्रीय पुलिस के प्रमुख जनरल विक्टर सनाब्रिया ने स्थानीय मीडिया को बताया कि लीमा में 11,800 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था, जिसमें संसद, अभियोजक के कार्यालय, चुनिंदा टीवी स्टेशन, सुप्रीम कोर्ट और सेना मुख्यालय जैसे प्रमुख स्थान थे. गौरतलब है कि अधिकारियों पर हाल के हफ्तों में बंदूकों सहित प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अत्यधिक बल का उपयोग करने का आरोप लगाया गया है. जुलियाका शहर में विरोध प्रदर्शन के दौरान मारे गए 17 नागरिकों की ऑटोप्सी में गोली लगने से होने वाले घाव पाए गए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : January 20, 2023, 10:35 IST
[ad_2]
Source link