Home Education & Jobs Indian Coast Guard 2023: असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

Indian Coast Guard 2023: असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

0
Indian Coast Guard 2023: असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

[ad_1]

Indian Coast Guard Assistant Commandant 2023: इंडियन कोस्ट गार्ड ने इंडियन कोस्ट गार्ड असिस्टेंट कमांडेंट (ICG AC परीक्षा) 2023-24 की रिक्तियों के बारे में एक नोटिफिकेशन जारी किया है।

आवेदन 25 जनवरी 2023 से 9 फरवरी 2023 शाम 5 बजे तक केवल ऑनलाइन जमा किए जा सकेंगे।  जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

– भर्ती का नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां करें क्लिक

इस साल कोस्ट गार्ड ने जनरल ड्यूटी, कमर्शियल पायलट लाइसेंस, टेक्निकल (इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स) और लॉ  के 71 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों का सलाह दी जाती है वह भर्ती से जुड़ी जानकारी पढ़ लें, उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू करें।

जाने- पदों के बारे में

जनरल ड्यूटी- 40 पद

कमर्शियल पायलट लाइसेंस-  10 पद

टेक्निकल (इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स) –  20 पद

लॉ – 1 पद

जानें- शैक्षणिक योग्यता

जनरल ड्यूटी- उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री ली हो।

कमर्शियल पायलट लाइसेंस-  गणित और भौतिकी में 55% अंकों के साथ 12वीं कक्षा पास की हो। जिन उम्मीदवारों के पास डिप्लोमा है, वे भी पात्र हैं, लेकिन फिजिक्स और गणित विषयों के साथ डिप्लोमा में 55% अंक होने चाहिए। इसी के साथ कमर्शियल पायलट लाइसेंस होना चाहिए।

टेक्निकल (इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स) –  न्यूनतम 60% अंकों के साथ नेवल आर्किटेक्चर या मैकेनिकल या मरीन या ऑटोमोटिव या मेक्ट्रोनिक्स या इंडस्ट्रियल एंड प्रोडक्शन या मेटलर्जी या डिज़ाइन या एरोनॉटिकल या एयरोस्पेस में इंजीनियरिंग की डिग्री ली हो।

लॉ- न्यूनतम 60% कुल अंकों के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से लॉ की डिग्री ली हो।

– शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

उम्र सीमा

जनरल ड्यूटी- उम्मीदवार का जन्म 1 जुलाई 1998 से 30 जून 2002 के बीच हुआ हो।

कमर्शियल पायलट लाइसेंस-   उम्मीदवार का जन्म 1 जुलाई 1998 से 30 जून 2004 के बीच हुआ हो।

टेक्निकल  (मैकेनिकल/इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स)-  उम्मीदवार का जन्म 1 जुलाई 1998 से 30 जून 2002 के बीच हुआ हो।

लॉ –  उम्मीदवार का जन्म 1 जुलाई 1994 से 30 जून 2002 के बीच हुआ हो।

ऐसे होगा चयन

चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर अखिल भारतीय योग्यता क्रम के आधार पर चयन किया जाएगा। भर्ती के चार चरण होंगे। चयनित होने के लिए सभी चार चरणों को पास करना आवश्यक है।

ऐसे करना है आवेदन

आवेदन करने के लिए  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाना होगा। जहां उन्हें खुद को पंजीकृत करने के लिए निर्देशों का पालन करना होगा।बता दें, उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन में उल्लिखित केवल एक पद के लिए आवेदन करने की अनुमति है।

 

 

[ad_2]

Source link