Home National फिर जेल से बाहर आया राम रहीम, जानिए कितने दिन, कहां और किसके साथ रहेगा बाहर

फिर जेल से बाहर आया राम रहीम, जानिए कितने दिन, कहां और किसके साथ रहेगा बाहर

0
फिर जेल से बाहर आया राम रहीम, जानिए कितने दिन, कहां और किसके साथ रहेगा बाहर

[ad_1]

डेरा प्रमुख राम रहीम- India TV Hindi

Image Source : FILE
डेरा प्रमुख राम रहीम

बलात्कार के आरोप में जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम 40 दिनों की पैरोल पर बाहर आ गया है। जेल से बाहर निकलने के बाद वह बरवाना डेरे के लिए रवाना हो गए। राम रहीम को जेल से लेने के लिए उसकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत पहुंची थी। राम रहीम को 40 दिनों की पैरोल मिली है। बता दें कि राम रहीम को पिछले 3 महीनों में दूसरी बार पैरोल मिली है। इससे पहले वह 14 अक्टूबर से 25 नवंबर तक पैरोल पर जेल से बाहर रहा था। 

पिछले पैरोल अवधि में आयोजित किए थे सत्संग 

इससे पहले, हरियाणा के जेल मंत्री रंजीत सिंह चौटाला ने डेरा प्रमुख की ताजा पैरोल याचिका पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि डेरा प्रमुख ने 40 दिनों के पैरोल के लिए एक आवेदन दिया था जिसे रोहतक संभागीय आयुक्त को भेज दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक अपनी पैरोल अवधि के दौरान, डेरा प्रमुख के 25 जनवरी को पूर्व डेरा प्रमुख शाह सतनाम सिंह की जयंती कार्यक्रम में भी शामिल होने की संभावना है। अक्टूबर-नवंबर में अपनी पिछली पैरोल अवधि के दौरान डेरा प्रमुख ने यूपी के बरनावा आश्रम में कई ऑनलाइन सत्संग आयोजित किए थे। इनमें से कुछ में हरियाणा के भाजपा नेता भी शामिल हुए। अक्टूबर की पैरोल से पहले डेरा प्रमुख जून में एक महीने की पैरोल पर जेल से बाहर आया था।

2017 से सुनारिया जेल में बंद है राम रहीम

राम रहीम 2017 से सुनारिया जेल में बंद है।  बता दें कि विवादित बाबा गुरमीत सिंह राम रहीम को पहले भी कई बार जेल से पैरोल मिल चुकी है। गौरतलब है गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल मे साध्वी यौन शोषण मामले में  20 साल की सजा काट रहे हैं।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन



[ad_2]

Source link