[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
UPSC CDS, NDA 2023 Correction window: कल यानी 24 जनवरी 2023 को शाम 6 बजे, यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) कंबाइंड डिफेंस सर्विस CDS) और नेशनल डिफेंस सर्विल (NDA) के लिए आवेदन फॉर्म में करेक्शन की सुविधा बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने UPSC CDS, NDA 2023 का फॉर्म भरा है और उसमें सुधार करना चाहते हैं तो वह ऐसा आधिकारिक वेबसाइट Upsc.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।
UPSC NDA, CDS 2023 Correction Window- Direct Link
बता दें, 16 अप्रैल 2023 को आयोग यूपीएससी NDA 1 और CDS 1 परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा शुरू होने से दो हफ्ते पहले, यूपीएससी एडमिट कार्ड जारी करेगा बता दें, बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
यह भर्ती अभियान सीडीएस के माध्यम से 341 पदों और एनडीए/एनए परीक्षाओं के माध्यम से 395 पदों को भरा जाएगा। दोनों परीक्षाओं के लिए 12 जनवरी 2023 को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर दी गई थी। दोनों परीक्षाओं के लिए पंजीकरण 21 दिसंबर, 2022 को शुरू किया गया था। परीक्षा से जुड़ी अधिक डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
UPSC NDA, CDS 2023 Correction Window: ऐसे करना है आवेदन फॉर्म में सुधार
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
स्टेप 2- इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें और यूपीएससी की परीक्षाओं के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) का चयन करें।
स्टेप 3- पोर्टल पर लॉग इन करें और फॉर्म में बदलाव करें।
स्टेप 4- फॉर्म में बदलाव होने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें।
स्टेप 5- भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट ले सकते हैं।
[ad_2]
Source link