Thursday, March 13, 2025
Google search engine
HomeTech & GadgetMade in India हैं Mustard Magma और CZAR स्मार्टवॉच, एक बार के...

Made in India हैं Mustard Magma और CZAR स्मार्टवॉच, एक बार के चार्ज में 7 दिन तक देगी साथ


नई दिल्ली। भारतीय कंपनी Mustard ने अपनी दो नई स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टवॉच आपकी हेल्थ और फिटनेस का ख्याल रखेंगी। Mustard Magma और CZAR स्मार्टवॉच को कई बढ़िया फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसमें 3डी डायल, एमोलेड डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग जैसे कई फीचर्स शामिल हैं। चलिए जानते हैं क्या है इनकी खासियत।

Mustard Magma के फीचर्स:
Mustard Magma फ्लैगशिप स्मार्टवॉच है। इसमें ऑलवेज ऑन और बॉर्डरलेस 1.8 इंच एमोलेड डिस्प्ले मौजूद है। इसका रेजोल्यूशन 368*448 पिक्सल है। इस वॉच में क्रिस्प, शार्प, वाइब्रेंट और सुपर ब्राइट डिस्प्ले दी गई है। इसमें 150+ वॉच फेस (8 बिल्ट-इन) फीचर्स मिलते हैं। साथ ही एचडी स्पीकर, माइक्रोफोन और डायल पैड भी दिया गया है। इसमें 128MB रैम/रोम दी गई है। साथ ही ब्लूटूथ 5.2 भी दिया गया है। यह आईओएस और एंड्रॉइड दोनों के साथ कंपेटिबल है।

इसमें 120+ स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसमें पेडोमीटर, डिस्टेंस और कैलोरी काउंट जैसे फीचर्स भी मौजूद है। साथ ही हेल्थ ट्रैकिंग के लिए हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर, स्लीप और SPO2 जैसे सेंसर मौजूद हैं। यह वॉच IP67 वाटर, स्वेट और डस्ट रेजिस्टेंट है। इसमें 280mAh की बैटरी दी गई है। एक बार के चार्ज में यह 7 दिन तक चलती है। इसमें मैग्नेटिक चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। यह सिलिकॉन या स्टेनलेस स्टील स्ट्रैप के साथ आती है। इसे गोल्ड, सिल्वर और ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।

Mustard CZAR के फीचर्स:
Mustard CZAR में 1.8 इंच का 3डी कर्व्ड स्क्वायर डिस्प्ले दिया गया है। यह वेदर रेजिस्टेंट है। यह IP67 जिंक अलॉय बॉडी के साथ आता है। इसमें 3 बिल्ट-इन और एक कस्टमाइजेबल वॉच फेस दिए गए हैं। इसमें Magma के जैसे ही हेल्थ सेंसर और ट्रैकर्स शामिल हैं। CZAR में एक रियलटेक RTL8762+JL चिप दी गई है। यह ब्लूटूथ 5.1 और 64MB रैम/रोम के साथ आती है। इसमें 290mAh की बैटरी दी गई है। इसे गोल्ड, सिल्वर और ब्लैक कलर डायल में खरीदा जा सकेगा।

कीमत और उपलब्धता:
Mustard Magma स्मार्टवॉच की कीमत 12,999 रुपये है। वहीं, Mustard CZAR की कीमत 7,999 रुपये है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट mustardbrand.com, ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon, Flipkart समेत ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध कराया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments