Home Life Style क्या वाकई फायदेमंद है सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीना? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

क्या वाकई फायदेमंद है सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीना? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

0
क्या वाकई फायदेमंद है सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीना? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

[ad_1]

Can We Drink Green Tea on Empty Stomach in The Morning: ग्रीन टी एक हेल्दी ड्रिंक है जिसे पीने पर शरीर में मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है और फिर वेट लॉस में मदद मिलती है। इसी के साथ ये दिल की हेल्थ के लिए अच्छी होती है और शरीर के तापमान को मेंटेन करने में मदद करती है। लेकिन जब आप इसे गलत समय पर पीते हैं तो ये नुकसानदायक साबित हो सकती है। कुछ लोग मानते हैं कि सुबह खाली पेट इसे पीने पर फायदा होता है, जबकि ऐसा नहीं है। यहां जानिए क्या है पीने का सही समय और तरीका-

Health : ग्रीन टी पीने के बाद क्यों आता है ज्यादा यूरिन, कहीं आपको तो नहीं लग गई इसकी लत?


क्या वाकई फायदेमंद है खाली पेट ग्रीन टी? 

हेल्थ के लिए ग्रीन टी के आपने कई फायदों को पढ़ा होगा। हालांकि इसे सुबह खाली पेट पीना आपकी हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने से ये आपके पेट के बैलेंस को खराब कर सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सिडेंट की अच्छी मात्रा होती है, इसी के साथ इसमें पॉलिफेनोल्स होते हैं जो पेट में एसिड के प्रोडक्शन में मदद करते हैं। जो पेट में पाचन संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकता है। जिससे आपको पेट में भारीपन या फिर गैस हो सकती है। 

 

हो सकती है कब्ज

खाली पेट ग्रीन टी पीने पर आपको कई इफेक्ट दिखाई दे सकते हैं। इसमें टैनिन की अच्छी मात्रा होती है जो एसिड को बढ़ा सकती है। जिसकी वजह से उल्टी का मन होता है। पेट में ज्यादा एसिड आगे चलकर कब्ज की समस्या बन जाता है।  

 

क्या है इसे पीने का सही तरीका?

अगर आप सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीना चाहते हैं तो आपको अपने तरीके में बदलाव करना होगा। जैसे ग्रीन टी के साथ कुछ बिस्कुट या स्नैक्स लें। इसी के साथ इसे पीने के सही समय की बात करें तो ये मील्स के बीच में या फिर खाने से पहले इसे पीना सबसे अच्छा है। 

 

एक दिन में कितनी ग्रीन टी? 

एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर आप पूरे दिन में एक या दो कप ग्रीन टी पी रहे हैं तो ये सही मात्रा है। इसे बहुत ज्यादा पीने से बचना चाहिए। ऐसा करने पर लिवर डैमज होने की शिकायत हो सकती है।

 

खाने के तुरंत बाद पीना सही?

कुछ लोग खाने के तुरंत बाद ग्रीन टी पीते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि ऐसा करने पर उन्हें वजन घटाने में मदद मिलेगी। हालांकि ऐसा नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो खाने के तुरंत बाद इसे पीने से गैस्ट्रिक जूस बढ़ सकता है, जिससे एसिडिटी और पेट में भारीपन जैसी परेशानी हो सकती हैं। इसलिए हमेशा खाने के आधा-एक घंटे बाद ही इसे पीएं। 

यह भी पढ़ें: Side Effects Of Green Tea: हेल्थ को फायदा ही नहीं नुकसान भी पहुंचा सकती है ग्रीन टी, जानिए इसके साइड इफेक्ट्स

[ad_2]

Source link