[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
इनफीनिक्स (Infinix) ने हाल में अपने नए हैंडसेट Infinix Note 12i 2023 को लॉन्च किया था। आज इस फोन की पहली सेल है। यह सेल के लिए दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हो जाएगा। फोन 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसकी कीमत 9,999 रुपये है। पहली सेल में इसे आप 10 पर्सेंट डिस्काउंट के साथ भी खरीद सकते है। डिस्काउंट के लिए आपको कोटक बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना होगा। अगर आपके पास फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक का कार्ड है, तो आपको 5 पर्सेंट कैशबैक मिल सकता है।
इनफीनिक्स नोट 12i के फीचर और स्पेसिफिकेशन
फोन में कंपनी 6.7 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 1000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 180Hz के टच सैंप्लिंग रेट के साथ आता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसमें आपको कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 भी मिलेगा। फोन में कंपनी 4जीबी रैम और 64जीबी का इंटरनल स्टोरेज दे रही है। रैम एक्सटेंशन फीचर से इसकी रैम जरूरत पड़ने पर 7जीबी तक की हो जाती है।
प्रोसेसर के तौर पर इसमें आपको मीडियाटेक हीलियो G85 चिपसेट देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दिए गए हैं। इनमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और एक QVGA कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा।
सैमसंग के 5G फोन पर आज का सबसे बड़ा ऑफर, 30 हजार रुपये का डिस्काउंट
फोन में दी गई बैटरी 5000mAh की है। यह बैटरी 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस यह फोन ऐंड्रॉयड 12 आउट ऑफ द बॉक्स पर बेस्ड XOS 12 ओएस पर काम करता है। इन सबके अलावा दमदार साउंड के लिए इस फोन में आपको डीटीएस सराउंड साउंड भी मिलेगा।
[ad_2]
Source link