Home Education & Jobs APPSC Prelims Result: रिजल्ट हुए घोषित, ऐसे करना है चेक

APPSC Prelims Result: रिजल्ट हुए घोषित, ऐसे करना है चेक

0
APPSC Prelims Result: रिजल्ट हुए घोषित, ऐसे करना है चेक

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

APPSC Group 1 2022-23 Screening Test Results: आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ग्रुप-I सर्विसेज स्क्रीनिंग टेस्ट/APPSC प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार APPSC की आधिकारिक वेबसाइट- psc.ap.gov.in/ से ग्रुप- I सेवाओं के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे मुख्य परीक्षा के लिए योग्य हैं या नहीं, यह चेक करने के लिए एपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम पीडीएफ में अपने रोल नंबर चेक करें।  

APPSC Prelims Result – Direct Link

APPSC द्वारा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के साथ जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 6455 उम्मीदवारों को लिखित मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए योग्य घोषित किया गया है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से असिस्टेंट कमिश्ननर (स्टेट टैक्स), डिप्टी कलेक्टर,डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस आदि जैसे पदों  पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार APPSC Group-1 स्क्रीनिंग टेस्ट/APPSC प्रीलिम्स रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

APPSC Group 1 2022-23 Screening Test/APPSC Prelims Results: ऐसे करें चेक

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in पर जाना होगा।

स्टेप 2-  होमपेज पर, ‘Announcements Section’ पर जाएं।

स्टेप 3-  ‘Results for Screening Test Group- I Services’ लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4- APPSC Group-1 स्क्रीनिंग परीक्षा परिणाम का PDF देखें और डाउनलोड करें।

APPSC ने 08 जनवरी 2023 को ग्रुप- I सर्विस  के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की थी। अब प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम और फाइनल आंसर की के साथ आयोग ने मुख्य परीक्षा की परीक्षा तिथि भी जारी कर दी है। APPSC ग्रुप- I सर्विसेज मेन परीक्षा 23 अप्रैल 2023 से 29 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जाएगी।

 

[ad_2]

Source link