Home Tech & Gadget सोनी लाया 25 घंटे चलने वाला छोटू वॉकमैन, 5 इंच स्क्रीन और 6GB स्टोरेज भी; कीमत इतनी

सोनी लाया 25 घंटे चलने वाला छोटू वॉकमैन, 5 इंच स्क्रीन और 6GB स्टोरेज भी; कीमत इतनी

0
सोनी लाया 25 घंटे चलने वाला छोटू वॉकमैन, 5 इंच स्क्रीन और 6GB स्टोरेज भी; कीमत इतनी

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Sony ने भारत में एक नया फ्लैगशिप वॉकमैन “NW-ZX707” पोर्टेबल म्यूजिक प्लेयर लॉन्च किया है। कंपनी का ये आईकॉनिक वॉकमैन एंड्रॉइड 12 सॉफ्टवेयर पर काम करता है और कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर इसमें 25 घंटे तक गाने सुने जा सकते हैं। इसमें एस-मास्टर एचएक्स डिजिटल amp की तरह अन्य फीचर्स भी हैं, जो डीएसडी या डायरेक्ट स्ट्रीम डिजिटल का सपोर्ट करती हैं, जो एक प्रीमियम मिल्ड एल्यूमीनियम फ्रेम के अंदर फिट है।

कीमत और उपलब्धता

भारत में Sony Walkman NW-ZX707 की कीमत 69,990 रुपये है और आप इसे आज यानी 30 जनवरी, 2023 से ही हेडफोन जोन से खरीद सकते हैं।

नए वॉकमैन में क्या है खास

नए वॉकमैन में 5 इंच का 720पी टीएफटी कलर डिस्प्ले है और चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट है। यह एंड्रॉइड 12 पर चलता है और इसलिए आप इसके इन-बिल्ट वाई-फाई का उपयोग करके सीधे गूगल प्ले स्टोर से स्ट्रीमिंग ऐप्स डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं। आप इस पर गाने भी स्टोर कर सकते हैं लेकिन ध्यान दें कि इसमें आपको केवल 64GB स्टोरेज मिलता है जिसमें से केवल 47GB ही यूज करने के लिए उपलब्ध है। हालांकि इसके स्टोरेज को आप बढ़ा सकते हैं। वॉकमैन का वजन लगभग 227 ग्राम है और इसकी मोटाई 16.9 मिमी है।

सोनी का कहना है कि सीडी-क्वालिटी (16 बिट 44.1 / 48kHz) लॉसलेस प्लेबैक के लिए रियलटाइम में कम्प्रेस डिजिटल म्यूजिक फाइलों को अपस्केल करने के लिए वॉकमैन एज-एआई और इसकी डीएसईई अल्टीमेट तकनीक का उपयोग करता है। इसे 44.1kHz FLAC प्लेबैक के 25 घंटे तक या 96 kHz FLAC हाई-रिजॉल्यूशन ऑडियो प्लेबैक के लिए 23 घंटे तक चलने के लिए रेट किया गया है। स्ट्रीमिंग के दौरान वॉकमैन 22 घंटे तक चल सकता है।

[ad_2]

Source link