Home Education & Jobs होमगार्ड भर्ती : 1478 पदों पर निकलीं वैकेंसी, झारखंड गृह रक्षा वाहिनी ने जारी किया विज्ञापन

होमगार्ड भर्ती : 1478 पदों पर निकलीं वैकेंसी, झारखंड गृह रक्षा वाहिनी ने जारी किया विज्ञापन

0
होमगार्ड भर्ती : 1478 पदों पर निकलीं वैकेंसी, झारखंड गृह रक्षा वाहिनी ने जारी किया विज्ञापन

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

झारखंड में धनबाद होमगार्ड में 1478 जवानों की नई बहाली निकाली गई है। नव नामांकन के लिए झारखंड गृहरक्षा वाहिनी ने विज्ञापन जारी किया है। इस बार जिले के 10 प्रखंड, नगर निगम व नगर परिषद क्षेत्र के लिए क्षेत्रवार बहाली निकाली गई है। ग्रामीण क्षेत्र में जहां 638, वहीं शहरी क्षेत्र में 840 अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। एनआईसी पर बहाली का पोर्टल जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 मार्च 2023 है। पोर्टल 21 फरवरी से अभ्यर्थियों के लिए खोला जाएगा।

आधी आबादी को 50 प्रतिशत का आरक्षण

होमगार्ड की नई बहाली में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में 319 महिलाओं की भर्ती ली जाएगी। वहीं शहरी क्षेत्र से 420 रिक्तियां महिलाओं के लिए सुनिश्चित की गई हैं। बहाली में कुल 739 सीटें महिलाओं के लिए सुरक्षित रहेगी। 

[ad_2]

Source link