[ad_1]
JEE Main 2023 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE MAIN) 2023 की आंसर की जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं वह आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार आंसर की खिलाफ 2 फरवरी से 4 फरवरी 2023 तक ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। प्रति प्रश्न के लिए 200 रुपये का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके जेईई पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
JEE Mains Answer Key 2023- Direct Link
बता दें, जेईई मेन 2023 की प्रोविजनल आंसर की पेपर 1 (बीई/बीटेक), पेपर 2ए (बीएर्क), पेपर 2बी (बीप्लानिंग) के लिए जारी की गई थी। आंसर की के साथ एनटीए ने जेईई मेन 2023 रिस्पॉन्स शीट भी जारी की है।
JEE Main 2023 Answer Key: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2- होम पर जाकर “JEE Main Session 1 (2023) – Answer Key Challenge” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अब, अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।
स्टेप 4- अब आंसर की आपके सामने होगी, इसे चेक कर लें।
स्टेप 5- अगर कोई ऑब्जेक्शन है, तो दर्ज कर सकते हैं।
स्टेप 6- आंसर की डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट लेना न भूलें।
बता दें, JEE जनवरी सेशन परीक्षा का आयोजन एनटीए ने 24 , 25, 28, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी, 2023 को किया था।। आंसर की जारी हो चुकी है, अब छात्र जेईई मेन 2023 के परिणाम फरवरी मिड तक जारी होने की उम्मीद कर सकते हैं।
[ad_2]
Source link