PAN Card हर टैक्स पेयर के लिए बहुत जरूरी होता है। यही वजह है कि आपको भी पैन कैर्ड रखना बहुत जरूरी है। ये विदेशी नागरिकों के लिए भी जरूरी होता है जो भारत में व्यवसाय करते हैं। पैन कार्ड बनवाने के लिए PAN Application Form भरना जरूरी होता है। इसके साथ आपको डॉक्यूमेंट्स सब्मिट करने होते हैं। याद रहे, डॉक्यूमेंट्स होना जरूरी है। अन्यथा आपको पैन कार्ड नहीं मिलेगा।
भारतीय नागरिक या विदेशी नागरिकों को PAN Card की फीस भरनी होती है। दोनों के लिए फीस का दायरा अलग-अलग तय किया गया है। अब बात कर लेते हैं कि आखिर इसके लिए कितनी फीस भरनी होती है। PAN Card के लिए किसी भी भारतीय नागरिक को GST के साथ 110 रुपए फीस का भुगतान करना होता है। जबकि इसकी फीस 93 रुपए+GST होती है।
विदेशी नागरिकों के लिए PAN Card बनवाने के लिए फीस 1011 रुपए होती है। इसमें सभी टैक्स शामिल हैं। लेकिन विदेशी नागरिकों को भी सभी प्रकार के डॉक्यूमेंट्स आयकर विभाग के समक्ष पेश करने होंगे। विदेश नागरिक इसकी मदद से भारत में आसानी से कोई भी लेन देन कर पाएंगे और इसकी छूट भी उन्हें दी जाएगी। पैन कार्ड खोने की स्थिति में भी नए पैन कार्ड जितना शुल्क लिया जाता है। PAN Card Apply करने का पूरा प्रोसेस काफी आसान है। आपको कहीं जाने की भी जरूरत नहीं है।